फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wrestlers did not participate in WFI President's district competition

Panipat News: जिसकी वजह से हुआ विवाद,उसके जिले की चैंपियनशिप में नहीं लिया आठ कुश्ती खिलाड़ियों ने भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers did not participate in WFI President's district competition
पानीपत। गोंडा में 21 जनवरी से शुरू होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता का खिलाड़ियों ने बायकाट कर दिया है। खिलाड़ियों का कहना है कि जिसकी वजह से पूरे देश के खिलाड़ियों को तीन दिन तक सड़क पर बैठना पड़ा, उसके जिले में होने वाली कुश्ती चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगे। इसके बाद पानीपत कुश्ती संघ ने खिलाड़ियों से कहा है कि उन्हें चैंपियनशिप में भाग लेना चाहिए। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद गोंडा जिले के नंदिनी नगर स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुई नेशनल चैंपियनशिप का हरियाणा के कुश्ती खिलाड़ियों ने बायकाट कर दिया है। विरोध करने वालों में महिला व पुरुष दोनों खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

पानीपत कुश्ती संघ ने बताया कि गोंडा में होने वाली चैंपियनशिप में जिले के आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ था और उन्हें खेलने जाना था, लेकिन सभी खिलाड़ी वहां पहुंचने के बाद पहली ट्रेन से बृहस्पतिवार को ही वापस आ गए थे। अपने कुश्ती भविष्य की चिंता करते हुए खिलाड़ी सामने नहीं आ रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि प्रदर्शन करने के बजाय प्रतियोगिता को बायकाट करना सही है। पानीपत के खिलाड़ियों ने बताया कि ट्रेन में सफर कर पूरे हरियाणा से 80 खिलाड़ी गए थे, जो दो घंटे बाद ही पहली ट्रेन से वापस आ गए। इनमें वे भी शामिल थे। खिलाड़ियों का कहना है कि सबसे ज्यादा हरियाणा के खिलाड़ी आते थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को भाग लेना चाहिए। खेल मंत्री ने कमेटी का गठन किया है, जिससे इस तरह की घटना आगामी प्रतियोगिताओं में नहीं होगी। गोंडा जाने के बाद भी दो दिन पहले खिलाड़ी वापस आ गए थे। खिलाड़ियों को खेल में भाग लेकर अपना भविष्य संवारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिलबाग सिंह, संरक्षक, पानीपत कुश्ती संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed