फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Workload and distance from loved ones are increasing the number of mentally ill people.

Panipat News: काम का बोझ और अपनों की दूरी से बढ़ रहे मनोरोगी

Mon, 24 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 24 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Workload and distance from loved ones are increasing the number of mentally ill people.
पानीपत। आज के समय में लोगों पर बढ़ता काम का बोझ और अपनों की दूरी उन्हें मनोरोगी बना रही है। जिला नागरिक अस्पताल में मनोचिकित्सक की प्रतिदिन ओपीडी 80 तक रहने लगी है जिसमें प्रतिदिन के नए मरीज 40 के करीब रहने लगे हैं। जिनमें ज्यादातर काम के बोझ से और अपनों की दूरी से परेशान लोग होते हैं। लोग परेशान होकर आत्महत्या तक का प्रयास कर रहे हैं। परिजन काउंसलिंग के लिए उन्हें अस्पताल लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते समय के साथ लोगों की जीवनशैली बदल रही है। जहां लोग परिवार से ज्यादा काम को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही काम उन्हें मानसिक तनाव का कारण बन रहा है जिससे कई मामलों में लोग परेशान होकर आत्महत्या तक का प्रयास कर चुके हैं। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन काउंसलिंग के लिए लगभग 80 मरीज पहुंच रहे हैं जिनमें पचास प्रतिशत नए मरीज होते हैं।
विज्ञापन

मामला एक-
-काउंसलिंग के लिए पहुंची एक महिला ने बताया कि उसके छह बच्चे हैं। लगभग बीस साल पहले वह अपने बच्चों के साथ रेल से यात्रा कर रही थी। दूसरी रेल बदलते समय उसके दो बच्चों पहले वाली रेल में ही रह गए जिससे वे उससे बिछुड़ गए। आज तक वे उन्हें नहीं मिले हैं। वह हर समय बच्चों की याद में खोई रहती है। महिला के परिजनों ने बताया कि वह सामान्य लोगों की तरह भी व्यवहार करती है लेकिन अपने आप ही रोने लग जाती है, किसी से ज्यादा बात नहीं करती, कभी-कभी चिड़चिड़ेपन के कारण असामान्य व्यवहार करने लगती है। बीस साल से वह उन्हीं दो बच्चों की यादों में रहती है। उस घटना के बाद मानो उसका जीवन वहीं ठहर सा गया है। चिकित्सक ने काउंसलिंग करते हुए समझाया कि परिजनों को उसे रियल लाइफ से जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए, जितना हो सके उसका ध्यान किसी न किसी काम में लगाकर रखे ताकि वह उस घटना का कम याद कर और उस सदमे से बाहर निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दो-
- एक पुलिसकर्मी काम के बोझ से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका है जो काउंसलिंग के लिए अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि उसके सीनियर पुलिसकर्मी उस पर काम का इतना बोझ डाल देते हैं कि वह उसे पूरा कर-करके थक चुका है। काम के बोझ के कारण वह अपने परिवार को भी समय नहीं दे पा रहा है। कभी उसकी नाइट ड्यूटी लगाई जाती है तो कभी किसी दूसरे पुलिसकर्मी का काम उसे दे दिया जाता है जिसके कारण उसे नकारात्मक विचार आने लगे हैं, अब उसका काम में मन भी नहीं लगता, घबराहट बनी रहती है, चिड़चिड़ापन बढ़ गया है। काम का प्रेशर रहता है जिससे वह परिवार व स्वयं के साथ भी कुछ समय व्यतीत नहीं कर पा रहा है। काउंसलिंग में चिकित्सक ने उसे समझाया कि उसे दिन में कम से कम आधा या एक घंटा स्वयं के लिए निकालना चाहिए। कुछ समय परिवार के साथ अवश्य व्यतीत करना चाहिए, परिवार के साथ अपने प्रत्येक बात को साझा करना चाहिए।

लोगों को काम के साथ परिवार के साथ भी समय व्यतीत करना चाहिए उनके साथ अपनी बातों को सांझा करनी चाहिए। क्योंकि इससे आप अकेलापन महसूस नहीं करेंगे और परिवार के साथ तालमेल बना रहना जरूरी है। काम को काम के दायरे तक सीमित रखें इसे परिवार या अपने व्यक्तित्व पर हावी न होने दे।
डॉ. मोना नागपाल, मनोचिकित्सक जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed