फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Working women and labor hostel will be built in the city

Panipat News: शहर में बनेगा वर्किंग वूमन और लेबर हॉस्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
Working women and labor hostel will be built in the city
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हर वर्ग को साधते हुए पानीपत में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। उन्होंने चारों विधानसभाओं में करीब 227 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करने के साथ पानीपत शहरी व ग्रामीण विधानसभा में 10-10 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की। सीएम ने पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा और शहरी विधायक प्रमोद विज के मांग पत्र में शामिल अधिकतर मांगों को मंजूर कर दिया। पंचायत मंत्री ने ड्रेन नंबर दो को सूखना झील की तर्ज पर विकसित करने की बड़ी मांग रखी। उन्होंने कहा कि इसके विकसित होने पर शहर के साथ इसके साथ लगते एक दर्जन गांवों को भी फायदा होगा। विज ने वर्किंग वूमन और लेबर हॉस्टल की बड़ी मांग रखी। इनके धरातल पर मूर्त रूप मिलने के बाद शहर अलग ही नजर आएगा। 31 में 36.55 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और लगभग 191 करोड़ रुपये की लागत की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने इसके साथ भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार में विकास कार्यों की सराहना की और कांग्रेस पर हमला बोला। इस दौरान पूरा सभागार कई बार श्रीराम के जयकारे से गूंजा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने एक ऐसी व्यवस्था कायम की है, जिसमें हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया गया है। प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उस समय विकास कार्यों में भी भाई भतीजावाद चलता था। एक ही क्षेत्र का विकास होता था, बाकी प्रदेश की अनदेखी की जाती थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों को प्लॉट देने का वायदा किया था। उन्होंने प्लॉट तो दिखाए, लेकिन न तो कोई कागज दिए और न ही प्लॉटों का कब्जा दिया। पात्र लोग दर-दर भटक रहे थे। भाजपा सरकार ने उनकी पीड़ा को समझा और ऐसे सभी पात्र लोगों को 100-100 गज के प्लॉट का कब्जा दिया। इसके अलावा, जहां जमीन उपलब्ध नहीं थी, वहां प्लॉट खरीदने के लिए पात्र लोगों को एक-एक लाख रुपये दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ग्राम विकास में तेजी लाने के लिए पंचायतों को कई नई शक्तियां दी हैं। अब सरपंच बिना टेंडर के 21 लाख रुपये तक की लागत के विकास कार्य करा सकेंगे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, पूर्व मेयर अवनीत कौर, जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर किवाना, उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया व एसपी अजीत सिंह शेखावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स
सरकार का स्वच्छता पर जोर : सुभाष सुधा

शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार शहर व गांवों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। ड्रेनों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। विकास कार्यों में गति लाने के लिए टेंडर लगने के 10 दिन में काम शुरू करना होगा। ऐसा नहीं करने वाली एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। पिछले दिनों फरीदाबाद की एक एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया गया है।

बॉक्स
13-17 सेक्टर प्रदेश में देखने वाला होगा : ढांडा
पंचायत राज्यमंत्री महीपाल ढांडा ने परियोजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शहरों के साथ लगते गांवों में ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 13-17 सेक्टर को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया है। उसका टेंडर हो गया है। इसके लिए सरकार ने लगभग 37 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी। यह प्रदेश का सबसे अच्छा सेक्टर विकसित होगा।



इन परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री ने रविवार को 36.55 करोड़ रुपए की लागत से 19 सडक़ों का उद्घाटन किया। उन्होंने 12 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 11 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सात करोड़ की लागत से पानीपत शहर में 24 ट्रांजिट फ्लैटों का निर्माण, 10.78 करोड़ की लागत से बिंझौल-महराणा सडक़, महराणा-बुड़शाम सड़क, बराणा-राणा माजरा सड़क, निमरी-कुराड़ सड़क, गांजबड़-बराना सड़क, बबैल-मोहाली सड़क का शिलान्यास शामिल है। 11.40 करोड़ रुपये की लागत से एससी बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का विकास, 44.52 करोड़ रुपए की लागत से पुरानी सब्जी मंडी में इंडोर स्टेडियम का निर्माण, 59.81 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-12 में ऑडिटोरियम, मल्टीपर्पज हॉल और लाइब्रेरी का निर्माण और 13.51 करोड़ रुपये की लागत से सफीदों-जींद सड़क की क्रॉसिंग पर कैरियर लाइन्ड चैनल के साथ फ्लाईओवर का निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed