{"_id":"6924b7763884f5bbd10b2d36","slug":"workers-accuse-hotel-owner-of-not-paying-wages-panipat-news-c-244-1-pnp1006-147698-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मजदूरों ने होटल मालिक पर मजदूरी के पैसे न देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मजदूरों ने होटल मालिक पर मजदूरी के पैसे न देने का लगाया आरोप
Tue, 25 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जीटी रोड पर होटल में शादी में ठेकेदार की ओर से क्रॉकरी के काम से लगाए गए करीब 40 मजदूरों की मजदूरी लगभग 75 हजार रुपये न मिलने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर सोमवार को करीब 30 से 35 मजदूर समालखा थाना पहुंचे। होटल मालिक व ठेकेदार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। वहीं मजदूरों ने होटल मालिक व ठेकेदार पर मजदूरी न देने विरोध करने पर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
पवन, नदीम, संजीव, दिनेश, अखिलेश, चंचल पांडे, विशाल शर्मा, नौशाद और पवन सरीक ने बताया कि हाईवे पर एक होटल में शादी कार्यक्रम को लेकर ठेकेदार की ओर से 40 मजदूरों को क्रॉकरी के काम में लगाया गया था। जिसमें मेहमानों के जूठे बर्तन उठाने और साफ करने का काम किया गया। रात भर मजदूर कार्य करते रहे। उन्होंने बताया कि अगले दिन मजदूरों ने ठेकेदार से मजदूरी मांगी तो ठेकेदार ने होटल मालिक को केवल 30 मजदूरों को मजदूरी देने की बात कही। जिसको लेकर सभी मजदूरों ने इसका विरोध किया। जिसको लेकर सोमवार को करीब 35 मजदूर समालखा थाना पहुंचे और होटल मालिक व ठेकेदार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए जमकर कोसा। वहीं मजदूरों ने पुलिस को दी शिकायत में मजदूरी न देने के विरोध में गाली गलौज अभद्र व्यवहार व जान से मारने की धमकी देने का होटल मालिक व ठेकेदार पर आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। मजदूरों ने यह भी बताया कि फिलहाल शेष दस मजदूरों से काम लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार मजदूरों का शोषण करने पर तुला हुआ है। जिसको लेकर कई बार मजदूर इसका विरोध कर चुके हैं।
समालखा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। होटल मालिक व ठेकेदार से बात हुई है। जिसमें ठेकेदार की गलती सामने आई है। दिल्ली से ठेकेदार द्वारा मजदूर भेजे गए थे।