फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relief from waterlogging on Gohana Road soon.

Panipat News: गोहाना रोड पर जलभराव से जल्द मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Relief from waterlogging on Gohana Road soon.
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। स्टेट हाईवे गोहाना रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या का जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा। वार्ड-18 स्थित न्यू संजय कॉलोनी में गुप्ता फैक्टरी के पास मुख्य सड़क पर भरने वाले पानी से राहगीरों व स्थानीय लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम मेयर कोमल सैनी ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को मेयर ने नगर निगम की पूरी तकनीकी टीम और स्थानीय निवासियों के साथ मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय दुकानदारों व निवासियों ने अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी बरसात में जलभराव हो जाता है। इस कारण मुख्य गोहाना रोड पर पानी भरने से निकल पाना मुश्किल हो जाता है। इससे न केवल वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है, बल्कि दुकानों में पानी घुसने और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में जाम और अस्थायी दुकानों के प्रबंधन की मांगपानीपत। त्योहारी सीजन से पहले मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन ने यातायात जाम और अस्थायी दुकानों के प्रबंधन को लेकर मेयर कोमल सैनी को ज्ञापन सौंपा।एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने बाजार में बढ़ते वाहनों के दबाव और पार्किंग की समस्या से मेयर को अवगत कराया।कार्यकारी अध्यक्ष आशु दुआ और प्रधान कंवलजीत सिंह ने बताया कि मॉडल टाउन रिंग रोड बाजार बन चुका है, जहां आसपास के क्षेत्रों से भी लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। एसोसिएशन ने दिवाली पर लगने वाली अस्थायी दुकानों और रेहड़ियों के लिए पहले से निश्चित स्थान तय करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे छोटे दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हुए बिना बाजार में जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी।मेयर ने सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था को जरूरी बताते हुए नगर निगम की ओर से जल्द ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।इस मौके पर महासचिव राजीव कुमार बठला और कैशियर विनय गुप्ता मौजूद रहे।



एक सप्ताह के भीतर टेंडर जारी करने के निर्देश
मेयर कोमल सैनी ने निगम अधिकारियों को कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर जलभराव जैसी स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जल निकासी पाइपलाइन बिछाने का एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर धरातल पर काम शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने पेयजल की किल्लत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। इस मौके पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता रूपेश कुमार, गोपाल कलावत, सहायक अभियंता दीपक राणा और कार्यकारी अभियंता अंकित धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed