{"_id":"6aa07ac145f342e43b086913","slug":"law-and-order-has-collapsed-under-the-bjp-government-deepender-panipat-news-c-244-1-pnp1001-163771-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था चौपट : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था चौपट : दीपेंद्र
विज्ञापन
राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट नमन गर्ग के साथ शिक्षक व अन्य। स्रोत : स्क
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था चौपट हो गई हैं। जेल और विदेश से फिरौती की कॉल आ रही हैं। भाजपा सरकार ने स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाने के बजाय हर शहर में अपने चमचमाते दफ्तर खड़े कर लिए हैं। जनता कष्ट का जीवन जीने को मजबूर है और सत्ताधारी नेता अवैध कॉलोनियों तथा माइनिंग के भ्रष्टाचार में मस्त हैं।
उन्होंने ये बात मंगलवार को समालखा के उत्सव गार्डन में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि कही। दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तीखे हमले किए। सम्मेलन के दौरान उन्होंने समालखा ब्लॉक कांग्रेस के नव-नियुक्त अध्यक्ष मदन लाल को शुभकामनाएं दी और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले एक महीने से पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनके प्रति पूरी तरह असंवेदनशील रवैया अपनाए हुए है। कांग्रेस पार्टी उनकी सभी मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। सफाई कर्मचारियों का अपमान और मंत्रियों का अहंकारी रवैया बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि हुड्डा सरकार के समय 25 हजार सफाई कर्मचारियों को लगाया गया था और कांग्रेस ने उन्हें पक्का करने का वादा किया है। भाजपा सरकार एचकेआरएन के कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का काम कर रही है। आरोप लगाया कि सरकार का बदमाशों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
2014 से पहले विकास में नंबर एक था हरियाणा
दीपेंद्र हुड्डा ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि 2014 तक हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश, खेल और किसानों को फसलों का सही दाम देने में देश में नंबर एक पर था। कांग्रेस सरकार के दौरान गन्ने के भाव में 165 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई थी। वहीं अब बीजेपी के 12 साल के शासन में केवल 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आज गलत नीतियों के कारण प्रदेश बेरोजगारी, नशाखोरी, अपराध और युवाओं के पलायन में नंबर एक बन चुका है। इस अवसर पर एआईसीसी सचिव जितेंद्र बघेल, दिव्यांशु बुद्धिराजा, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, वरिंदर सिंह बुल्ले शाह, कंवर सिंह छौक्कर, जिलाध्यक्ष रमेश मलिक, बलजीत सिंह, अनिल मलिक, खुशीराम जागलान, शौर्यवीर, धर्मेंद्र अहलावत, बलवान वाल्मीकि, सतपाल वाल्मीकि, अरविंद ढांडा, यशपाल सहरावत, दलबीर खोखर, राजू कुहाड़ व राजेश किवाना, जितेंद्र बिंहोली, बिंटू सरपंच, अमित गुर्जर, कृष्ण नौल्था, सतेंद्र जांगड़ा, नीरज रिसालू मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट नमन गर्ग के साथ शिक्षक व अन्य। स्रोत : स्क- फोटो : samvad