फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worker dies after falling while cleaning solar panels

Panipat News: सोलर प्लेट साफ करते समय नीचे गिरने से श्रमिक की मौत

Sat, 20 Sep 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 20 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling while cleaning solar panels
गुरचरण। स्रोत : परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। कुराड़ गांव स्थित सिल्वर टच फैक्टरी में शुक्रवार सुबह सोलर प्लेट साफ करते समय नीचे गिरने से एक कर्मी की मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिशपुर गांव के निर्मल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई गुरचरण (30) कुराड़ गांव स्थित सिल्वर टच फैक्टरी में काम करते थे। वे चचेरे भाई लाभ सिंह के साथ फैक्टरी में गए थे। वे दोनों फैक्टरी की छत पर सोलर प्लेट साफ कर रहे थे। इस दौरान गुरचरण ने टीन पर पैर रखा तो वह नीचे गिर गया। वह उनको जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सनौली खुर्द थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसा फैक्टरी मालिक की लापरवाही से हुआ है। यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। निर्मल ने बताया कि गुरचरण के पास दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को कुराड़ गांव स्थित एक फैक्टरी में एक कर्मी की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
वेदपाल, प्रभारी, थाना पुलिस सनौली खुर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed