{"_id":"67825b03e3f9da22cc0a4c44","slug":"worker-crushed-to-death-by-car-panipat-news-c-244-1-pnp1003-130366-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्रमिक की कार से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्रमिक की कार से कुचलकर मौत
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 में शाम बाग के सामने एक तेज रफ्तार कार ने जीजा के साथ जा रहे श्रमिक साले को कुचल दिया। जीजा ने सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी कार चालक यहां से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल श्रमिक को जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उसने गंभीर हालत में दम तोड़ दिया।
चांदनी बाग थाना पुलिस ने रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मालीपुर गांव निवासी नीरज ने बताया कि वह रिसालू रोड स्थित फैक्ट्री के क्वार्टर में रहता है। वह सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित फैक्ट्री में काम करता है। झारखंड के पलामू जिले के गांव लेदुका निवासी साला दशरथ उसके साथ रहता था और इंडो फार्म में काम करता था। 30 दिसंबर की रात साढ़े 10 बजे वह अपने साले के साथ पैदल फैक्ट्री से अपने कमरे पर जा रहा था। सेक्टर-29 में शाम बाग के सामने पीछे से एक तेज रफ्तार काले रंग की कार आई। वह कार की आवाज सुनकर सड़क किनारे कूद गया। कार ने दशरथ को टक्कर मार दी। कार चालक वहां से फरार हो गया। वह दशरथ को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। बुधवार शाम को दशरथ की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी कार चालक का पता लगाकर उस पर कार्रवाई की जाए।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू
विज्ञापन