फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   worker attacked with knives

चार युवकों ने मजदूर पर चाकूओं से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
worker attacked with knives
उरलाना कलां गांव के रजवाहे के पास चार युवकों ने एक मजूदर पर चाकूओं से हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमन निवासी उरलाना कलां ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है वो तुड़ी भराई का काम करता है। 9 अगस्त को उसके घर पर जॉनी व आनंद आए दोनों उसे बाइक पर बैठाकर रजवाहे के पास ले गए। वहां पर नौल्था निवासी रौकी व एक अन्य आदमी था। बाइक रुकते ही जॉनी व आनंद ने उसे पकड़ लिया और रॉकी ने मुझे चाकू मार दिया। जो अन्य एक युवक खड़ा था उसने लात मारनी शुरू कर दी। जब उसने शोर मचाया तो ग्रामीण आ गए। सभी हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। परिजन उसे शहर के सरकारी अस्पताल में ले गए वहां पर हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया। हालत में सुधार होने के बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed