फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women will swing on Teej festival, will get respect with Kothli

Panipat News: तीजोत्सव पर झूला झूलेंगी महिलाएं, कोथली संग मिलेगा सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Women will swing on Teej festival, will get respect with Kothli

विज्ञापन
पानीपत। तीज पर शनिवार को पानीपत में होने वाले प्रदेश स्तरीय उत्सव में प्रदेशभर से करीब 25 हजार महिलाएं शामिल होंगी। यहां महिलाओं को झूला झूलने का तो मौका मिलेगा ही, मुख्यमंत्री उन्हें सम्मानित भी करेंगे। यहां केवल महिलाओं और लड़कियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासनिक व अन्य अधिकारी आईडी कार्ड पर ही प्रवेश पा सकेंगे। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं। सीसीटीवी की मदद से नजर रखी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल समारोह में 101 महिलाओं को सम्मानित करेंगे।
महिलाओं के झूलने के लिए 101 झूले भी डालने के साथ पारंपरिक पकवान के स्टाॅल लगाए जाएंगे। करीब 25 हजार महिलाओं को तीज पर देने के लिए कौथली तैयार कराई गई है। सम्मानित होने वाली महिलाओं के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है। प्रदेशभर में महिलाओं को आयोजन स्थल पर लाने के लिए करीब पांच सौ बसों को लगाया है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को सेक्टर-13-17 स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीज उत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरे रंग की 20 हजार से ज्यादा कुर्सी लगवाई
समारोह स्थल पर अलग से उद्घोषणा कक्ष, पुलिस पोस्ट, कंट्रोल व रिसेप्शन आदि स्थापित किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर 20 हजार से ज्यादा हरे रंग की कुर्सी लगाई गई हैं। पेयजल का विशेष प्रबंध किया गया है। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर 150 शौचालयों की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य व आयुष विभाग शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ एंबुलेंस तैनात की गई है।


बॉक्स
स्वयं सहायता समूह के 55 स्टॉल होंगे
समारोह स्थल पर स्वयं सहायता समूह के 55 स्टॉल लगाए जाएंगे। 35 स्टॉलों पर फूड कोर्ट उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे कार्यक्रम स्थल को विवाह के मंडप की तरह रंग-बिरंगी कपड़े की लाल, गुलाबी, पीली व कई अन्य रंगों की कतरनों से सजाया गया है। झूला झूलाने के लिए एक झूले पर पांच महिलाएं मौजूद रहेंगी। इसके साथ सरकार की उपलब्धियों का बखान करते कई स्टॉल लगाए जाएंगे। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल, समालखा एसडीएम अमित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह दहिया, कृषि उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. संजय आंतिल, जिला प्रोग्राम अधिकारी परमिंद्र कौर व डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed