फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women shine in industries along with sports

Panipat News: महिलाओं ने खेलों के साथ उद्योगों में चमकाया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Women shine in industries along with sports
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रमाणपत्र लेते राखी त्यागी। आर्काइव
पानीपत। हाली की धरती पानीपत की बेटियों और महिलाओं ने इस साल कई क्षेत्रों में इबारत लिख दी। खेत से लेकर खेल के मैदान, उद्योग और अन्य कई क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को हर कोई मानने को तैयार हो गया। इसी धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ दिसंबर को महिलाओं के लिए राष्ट्र स्तर पर बीमा सखी योजना को शुरू किया। प्रधानमंत्री ने मंच से पांच महिलाओं को प्रमाणपत्र भेंट किए। इनमें एक पानीपत से राखी त्यागी रही। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत की महिला आरुषि द्वारा पराली से बनाई प्रधानमंत्री की फोटो भेंट की।
विज्ञापन




बेटियों और महिलाओं ने खेल के क्षेत्र में पानीपत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया। आदियाना गांव की पहलवान निशा दहिया पेरिस ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। हालांकि वे बाजू में चोट के कारण पिछड़ गई। उग्रा खेड़ी गांव की अनु मलिक ने हैंडबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में स्पेन और साईं की तरफ से जापान में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। वे अब गुजरात साईं में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन


बेटियों के बाद महिलाओं के रोजगार का गवाह बना पानीपत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की धरती से ही 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद प्रदेश समेत देशभर में लिंगानुपात में सुधार आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 10 साल बाद पानीपत पहुंचे। उन्होंने यहां महिलाओं के स्वावलंबन को लेकर बीमा सखी योजना शुरू की। उन्होंने मंच से कहा था कि योजना की शुरुआत का लक्ष्य देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है जिससे महिलाओं को किसी के सामने न झुककर अपनी काबिलियत के दम पर कुछ करने का मौका प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




उझा गांव की राखी त्यागी बनी बीमा सखी

जिले के उझा गांव की राखी त्यागी बीमा सखी बनी। उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्रमाणपत्र मिला। राखी त्यागी ने बताया कि उसके पति जोगिंद्र त्यागी का गांव में प्ले-वे स्कूल है। उनकी बेटी श्रुति 10वीं और बेटा ऋषभ सातवीं कक्षा में पढ़ते हैं। उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि एक साल पहले एलआईसी में काम करने के लिए पढ़ाई की थी। 11 सितंबर को इसके लिए परीक्षा दी और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हुए। उसने 12वीं तक की पढ़ाई की है।


आरुषि ने पीएम की बनाई तस्वीर

यमुना एंक्लेव निवासी आरुषि मित्तल ने पराली का प्रयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनाई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह तस्वीर मंच पर उनको भेंट की थी। प्रधानमंत्री ने इसकी सराहना की थी। आरुषि ने बताया कि उसने लंदन से टेक्सटाइल डिजाइनिंग का कोर्स किया है। उसने चार पहले रिसर्च की थी। उसने पराली का प्रयोग कर साज-सजावट का सामान बनाना शुरू कर दिया। उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अवाॅर्ड जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed