फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women are shopping according to fashion and matching

Panipat News: महिलाएं फैशन और मैचिंग के अनुसार कर रहीं खरीदारी

Tue, 04 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 04 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Women are shopping according to fashion and matching
इंसार बाजार स्थित कॉस्मेटिक दुकान। संवाद

विज्ञापन

पानीपत। शुभ मुहूर्त निकलने के बाद लोगों ने शादियों के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी है। वहीं बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कपड़ों के अलावा कॉस्मेटिक और ज्वेलरी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं नए फैशन और मैचिंग
इंसार बाजार स्थित कॉस्मेटिक दुकानदार सुमन अग्रवाल ने बताया कि जैसे-जैसे शादी के मुहूर्त नजदीक आ रहे हैं बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या दोगुनी हो गई है। पिछले कुछ दिनों में ग्राहकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। महिलाएं नई रेंज के प्रोडक्ट्स मांग रहे हैं खासकर ब्राइडल मेकअप किट और त्वचा की जरूरत के अनुसार फाउंडेशन की डिमांड बढ़ी है। अब ग्राहक पहले से ज्यादा जागरूक हैं। महिलाएं अब अपनी स्किन टाइप और मौसम को ध्यान में रखकर ही प्रोडक्ट खरीदती हैं। पहले जहां सिर्फ ब्रांड का नाम देखकर खरीदी होती थी, अब ग्राहक सामग्री और क्वालिटी दोनों पर ध्यान दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे फैशन ट्रेंड्स का भी असर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। बहुत-सी महिलाएं अब अपने मेकअप के लिए ऑनलाइन ट्रेंड देखकर ही दुकानों पर प्रोडक्ट चुनने आ रही हैं।
विज्ञापन


सेक्टर छह की सीमा शर्मा ने बताया कि वह अपनी भतीजी की शादी की तैयारियों में लगी हैं। उन्होंने बताया कि मौसम बदलने के साथ स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी बदल जाते हैं। अब सर्दी के मौसम में मॉइश्चराइजिंग क्रीम, लिप बाम और हाईड्रेटिंग फाउंडेशन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। हम कोशिश करते हैं कि शादी के मौसम में मेकअप ऐसा हो जो टिकाऊ भी हो और त्वचा के अनुसार भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed