फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women are excited about Maha Kumbh, many groups took bath while many got busy in preparations

Panipat News: महाकुंभ को लेकर महिलाओं में उत्साह, कई टोली ने स्नान किया तो कई तैयारी में लगीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Women are excited about Maha Kumbh, many groups took bath while many got busy in preparations
पानीपत। महाकुंभ में जाने के लिए महिलाओं में भी काफी उत्साह बना हुआ है। जिले से अनेक महिला समिति प्रयागराज में शाही स्नान करने के लिए जा रही हैं। कुछ परिवार के साथ तो कुछ महिला समिति के साथ जाना पसंद कर रही हैं। कुछ महिलाएं 12 से 17 जनवरी तक स्नान करके आ चुकी हैं। कुछ आगामी 30 जनवरी को जाएंगी और तीन फरवरी बसंत पंचमी के दिन शाही स्नान करेंगी।
विज्ञापन

मंजू गोयल ने बताया कि वहऔर उनके आस-पास की महिलाएं भी अपने परिवारों के साथ ट्रेन के माध्यम से शाही स्नान के लिए प्रयागराज गई थीं। वे महाकुंभ शुरू होने से पहले ही प्रयागराज पहुंच गई थी। 12 से 17 जनवरी तक उनकी यात्रा रही। परिवार के साथ मकर संक्रांति का शुरुआती शाही स्नान कर उन्हें आनंद की अनुभूति प्राप्त हुई।
विज्ञापन

शशी गुप्ता ने बताया कि वे आस-पड़ोस की महिलाओं के साथ समूह बना प्रयागराज में स्नान के लिए पहुंचीं और शाही स्नान किया। वहां जाकर उन्होंने अपने-अपने गुरु आश्रम में शरण ली और प्रयागराज की भ्रमण भी किया। महाकुंभ में प्रशासनिक सुविधाएं पहले की अपेक्षा बढ़ गई हैं। ट्रेनों में पहले ही बुकिंग करवानी पड़ती है। उनके साथ मीना, सरोज, बिमला व पुनीता बंसल भी गईं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में आने-जाने, रहने और स्नान करने की सभी व्यवस्थाएं पहले की अपेक्षा सुनियोजित ढंग से की जाने लगी हैं। इससे श्रद्धालुओं को स्नान करने या वहां रहते समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इस बार वहां की यात्रा सुखमय रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं समिति के माध्यम से जा रही शाही स्नान के लिए
सुभाष कंसल ने बताया कि हरीश शर्मा व अन्य की अगुवाई में आगामी 30 जनवरी को समिति के माध्यम से श्रद्धालु शाही स्नान के लिए जाएंगे।इस दिन चार बसें प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। इसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल होंगी। यात्रा चार-पांच दिन की रहेगी। सबसे पहले वे गढ़ गंगा जाएंगे। उसके बाद अयोध्या, काशी विश्वनाथ और प्रयागराज जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed