{"_id":"658b35ae1d909fc28f050203","slug":"woman-thrown-out-of-house-for-not-paying-money-panipat-news-c-244-1-sknl1015-11280-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रुपये नहीं देने पर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रुपये नहीं देने पर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
पानीपत। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर पति, सास व ससुर ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। आरोप है कि मांग न पूरी करने पर आरोपियों ने महिला को कई दिनों तक कमरे में बंद रखा।
महिला ने पड़ोसियों के फोन से मायके में सूचना दी, मायके वाले पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्के मारकर घर से निकाल दिया। उन्होंने थाने में शिकायत दी तो आरोपियों ने महिला को पेश किया। अब महिला की शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सौंधापुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी मार्च 2018 में वकार आलम निवासी मालवीय नगर, दिल्ली के साथ शादी हुई थी। जो बिना दान-दहेज के हुई थी। जब वह ससुराल पहुंची तो सास ने ताने मारने शुरू कर दिए। उसे कहा कि उसने समाज में नाक कटवा दी। उन्होंने मायके से पांच लाख रुपये लेकर आने की बात कही। सास ने अपने लिए सोने के कड़े और ससुर ने सोने की चेन की मांग की। उसने अपने माता-पिता को उक्त मांग के बारे बताया तो पिता ने पड़ोसी से 50 हजार रुपये उधार लाकर दिए।
विज्ञापन
उसने ससुर को ले जाकर दिए तो वह संतुष्ट नहीं हुए। उसका पति टैक्सी चलाता है, पति ने अपने लिए पांच लाख रुपये की मांग की। उसे कहा कि मायके से रुपये लेकर आओ, उसे नई कार खरीदनी है। उसने लाने से मना किया तो पति, सास व ससुर ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर दिया। कई दिनों तक खाना नहीं दिया। उसे जान से मारने का प्रयास किया। उसने पड़ोसियों से फोन लेकर अपने मायके में सूचना दी। माता-पिता आए तो उन्हें भी धक्के मारकर घर से निकाल दिया।
वर्जन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना