फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman thrown out of home after giving triple talaq

Panipat News: तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of home after giving triple talaq
पानीपत। कुटानी रोड पर दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

कुटानी रोड निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी पांच साल पहले कुटानी रोड निवासी वसीम के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। सास ने उसके जेवरात ले लिए। उसे एक दिन भी गहने नहीं दिए। पति नशा करने लगे। नशा कर वह घर आते और उसके साथ मारपीट करते। उसने एक बेटे को जन्म दिया। परिजनों ने किसी तरह 20 हजार रुपये इकट्ठा कर दिए, लेकिन इससे संतुष्ट नहीं हुए। पति ने यह राशि नशे में उड़ा दी। उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है, दो साल पहले मां ने भी दम तोड़ दिया। अब ससुराल के अलावा उसके बाद रहने का कोई ओर ठिकाना नहीं रहा। उसने दहेज की शिकायत पुलिस को दी, तब सास के कहने पर उनका समझौता हो गया था। वह ससुराल चली गई। कुछ दिन ठीक रखने के बाद उसे तलाक-तलाक-तलाक कहकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed