फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman swallows poison in domestic dispute, serious

Panipat News: गृहकलह में महिला ने निगला जहर, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Woman swallows poison in domestic dispute, serious
पानीपत। नूरवाला में पति ने बच्चों का ख्याल न रखने पर पत्नी को डांटा तो उसने जहर निगल लिया। पति ने उसके हाथ से जहर का गिलास भी छीना लेकिन वह तब तब जहरयुक्त पानी पी चुकी थी। पति उसको लेकर जिला नागरिक अस्पताल में आया। यहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल महिला पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नूरवाला निवासी अतरिश ने बताया कि वह नूरवाला में ही एक फैक्टरी में काम करता है। वह चार बच्चों का पिता है। दो दिन पहले उसके छोटे बेटे अरशद का गली में खेलते हुए हाथ टूट गया था। 10 दिन पहले बेटी नजमा के नाक पर चोट लगी थी। इसी बात को लेकर उसने अपनी पत्नी सबाना को डांट दिया था। वह बच्चों का ख्याल नहीं रख रही थी। रविवार को उसकी छुट्टी थी। वह घर पर ही था। रविवार को भी बच्चों की देखभाल को लेकर उसकी सबाना के साथ कहासुनी हो गई। सबाना गुस्से में घर से बाजार गई और सल्फास की गोलियां खरीदकर लाई। उसने गिलास में सल्फास की गोली घोल ली। उसने यह करते हुए सबाना को देख लिया। उसने दौड़कर उसके हाथ से गिलास छीनना चाहा तो उसने एक दम से जहरयुक्त पानी पी लिया। वह पड़ोसी की मदद से उसको नागरिक अस्पताल में लेकर आया। इस घटना के बाद सबाना का पति सकते में है और बच्चों का रो रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed