फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman stabbed with knife on suspicion of keeping wife hidden

पत्नी को छिपाकर रखने के शक में महिला को चाकू से गोदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman stabbed with knife on suspicion of keeping wife hidden
पानीपत। पकड़े जाने के बाद सामान्य अस्पताल में इलाज कराता आरोपी तूफान। - फोटो : Panipat
पानीपत। गांधी कॉलोनी में वीरवार को तूफान नामक व्यक्ति ने घर में घुसकर बेरहमी से एक महिला को चाकू से गोदा और फरार हो गया। महिला को लेकर परिजन सामान्य अस्पताल गए तो वहां भी सिरफिरा पहुंच गया। तब महिला के परिजनों ने उसे दबोच लिया। घायल महिला के अनुसार उसके बेटे की आरोपी की पत्नी से दोस्ती थी। उसकी पत्नी पिछले कई दिन से गायब हैं और उसे छिपाकर रखने के शक में उसने हमला कर दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि वह उग्रा खेड़ी मोड़ स्थित बालाजी कॉरपेट फैक्टरी में काम करता है। नवंबर 2021 में बेटे मोहित को लेकर सूरत (गुजरात) में कॉरपेट की एक फैक्टरी में गया था। वहां निशा नाम की वर्कर भी काम करती थी। निशा की बेटे के साथ बातचीत होने लगी। दिसंबर 2021 में वे पानीपत वापस आ गए। चार दिन बाद निशा उनके घर आ गई और अगले ही दिन निशा का पति तूफान भी आ गया। उन्होंने निशा को समझाकर तूफान के साथ भेज दिया। अब आरोपी तूफान चार दिन से उनके घर के इर्द-गिर्द घूम रहा था। उसे उनकी पत्नी मोनिका ने देख लिया था और बेटे मोहित को भी इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन

घर में घुसकर बोला- आंटी सॉरी और कर दिया हमला
घायल मोनिका ने बताया कि घर में वह और उनका छह माह का पोता था। आरोपी तूफान वीरवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर में घुस आया। घर के सभी कमरों में जाकर देखा और पूछा कि मेरी पत्नी कहां है, मुझे पता है तुमने मेरी पत्नी को छिपा रखा है। उसकी पत्नी का पता नहीं होने की बात करने पर उससे बोला- ‘‘आंटी सॉरी’’ और हमला कर दिया। उसने चाकू से कमर, दोनों हाथ और पेट पर आठ वार किए। डॉ. दीपक भारद्वाज ने बताया महिला की एक उंगली ने काम करना बंद कर दिया है, सर्जरी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला करते वक्त खुद भी हुआ घायल
घायल मोनिका के बेटे अमन ने बताया कि हमला करने के दौरान तूफान के हाथ में भी चाकू लग गया था। हमला करने के करीब दो घंटे बाद इलाज कराने वह भी सामान्य अस्पताल पहुंच गया। वार्ड से बाहर निकलने के दौरान उस पर नजर पड़ गई। दौड़कर करीब 150 मीटर दूर से पकड़कर पुलिस के हवाले किया। उससे चाकू भी बरामद हुआ।
परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, महिला के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर योगेश कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed