{"_id":"6acc030ee0e9a7788107c804","slug":"woman-gives-birth-to-a-baby-near-the-elevator-panipat-news-c-244-1-pnp1007-165831-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लिफ्ट के पास महिला ने बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लिफ्ट के पास महिला ने बच्चे को दिया जन्म
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग और सार्थक टीम के निरीक्षण के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और सही जानकारी के अभाव में शनिवार रात एक प्रसूता ने एमसीएच विंग की लिफ्ट के पास मैदानी तल पर बच्चे को जन्म दिया। सुताना गांव के राजकुमार ने बताया कि वह शनिवार रात करीब नौ बजे अपनी गर्भवती पत्नी सीमा देवी को डिलीवरी के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर आया था। उनको अस्पताल का लेबर वार्ड अब नए एमसीएच विंग में शिफ्ट होने की जानकारी नहीं थी। ऐसे में वे प्रसूता को लेकर सबसे पहले अस्पताल के पुराने लेबर वार्ड में पहुंच गए। पुराने वार्ड में जाने के बाद जब उन्हें नए एमसीएच विंग में जाने के लिए कहा गया।
वह राजकुमार अपनी पत्नी को पैदल लेकर एमसीएच विंग पहुंचा। इस दौरान महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। वे ऊपर वार्ड में जाने के लिए मैदानी तल पर लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे। सीमा प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई और रात करीब सवा नौ बजे लिफ्ट के पास ही डिलीवरी हो गई। उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया।
इसके बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को वार्ड में भर्ती कराया। पति राजकुमार ने बताया कि लेबर वार्ड शिफ्ट होने की सही जानकारी न होने और एक वार्ड से दूसरे विंग तक भटकने के कारण समय पर इलाज मिलने में देरी हुई। इससे यह स्थिति बनी। संवाद