फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Invitation letter for the Ram Vijay Rath procession offered to Lord Ganesha.

Panipat News: भगवान गणेश को दिया राम विजय रथ शोभायात्रा का निमंत्रण पत्र

Mon, 12 Oct 2026 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 12 Oct 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
Invitation letter for the Ram Vijay Rath procession offered to Lord Ganesha.
पानीपत। असंध रोड भाटिया कॉलोनी स्थित श्री हनुमान सभा और श्री गणेश मंदिर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में दशहरे पर पहली बार राम विजय रथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में रविवार को सभा ने सबसे पहले मंदिर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और उनके चरणों में शोभायात्रा का निमंत्रण कार्ड अर्पित कर कार्यक्रम के निर्विघ्न होने की प्रार्थना की। ये जानकारी हनुमान सभा के मुख्य सेवादार हेमंत शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान राम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राम विजय रथ शोभायात्रा सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। रविवार को पूजा के बाद भगवान गणेश को पहला और फिर हनुमान को निमंत्रण पत्र दिया गया। हरीश बंसल और सुमित ठुकराल ने कहा कि किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से करना सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्श आज भी समाज को एकता, प्रेम, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस मौके पर दीपक इस्पुनानी, लवली गुंबर, राजेश गर्ग, गुलशन धमीजा, नरेश डावर, सारांश कनिष्क, केशव व हार्दिक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed