{"_id":"6acc0b12430d1852aa070445","slug":"devotees-thronged-the-devi-temple-to-seek-the-blessings-of-the-goddess-panipat-news-c-244-1-pnp1007-165800-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
Mon, 12 Oct 2026 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
लाईटों से सजाया प्राचीन देवी मंदिर। संवाद
पानीपत। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो गए। मंदिरों के साथ घरों में शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की गई। प्राचीन देवी मंदिर में तड़के पांच बजे से माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे और देर रात तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। एक दिन में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। पूरा दिन मंदिर माता के जयकारों से गूंजता रहा। शाम को माता की आरती की गई और मंदिर में रामलीला का शुभारंभ हुआ। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर समिति के सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहे।
मंदिर के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि मंदिर को दिल्ली के ताजा फूलों से सजाया गया। सुबह पांच बजे माता का ताजा फूलों से शृंगार किया गया और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। सुबह पांच से दोपहर 12 बजे तक और शाम को चार से रात 10 बजे तक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंचे। साल-दर-साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है इसलिए मंदिर समिति द्वारा पहले ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। मंदिर में 22 सदस्य समिति के और पुलिस प्रशासन से दस कर्मी सुरक्षा के लिए पूरा दिन मंदिर में तैनात रहे। मंदिर के पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि माता का हर रोज ताजा फूलों से शृंगार किया जाएगा। मंदिर में अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में 300 अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए दीप जलाकर प्रार्थना की। शाम पांच बजे शयन आरती की गई उसके बाद महिलाओं ने माता के भजनों का गुणगान किया। संवाद