फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman dies due to cattle collision

Panipat News: गोवंश की टक्कर से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to cattle collision
पानीपत। बेसहारा गोवंश की टक्कर में एक और जान चली गई। जाटल रोड शनि मंदिर के पास आपस में लड़ रहे गोवंशों की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई, जबकि उसका घायल हो गया। आरोप है कि असंध रोड के एक निजी अस्पताल के स्टाफ ने इलाज करने से पहले पैसे जमा कराने की बात कही। मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अजय ने बताया कि वह हाल में पानीपत में जाटल रोड शनि मंदिर के पीछे गोविंद के डेरे में रहता है। उसके पिता संजय महतो राजमिस्त्री के पास मजदूरी करते हैं। उसकी मां देवी कुमारी (45) छोटे भाई 12 वर्षीय विजय के साथ बत्रा कॉलोनी कच्चा कैंप सब्जी लेने पैदल जा रही थीं। शनि मंदिर के पास दो गोवंश आपस में लड़ रहे थे। गोवंश ने उसकी मां व भाई को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां को गंभीर चोट लगी। छोटा भाई भी घायल हुआ। उसने फोन कर हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

वह अपनी मां को असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। उसने आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ ने उससे सात हजार रुपये एडवांस मांगे। उनके पास उस समय रुपये नहीं थे। उन्होंने कहा कि वह जल्द रुपये जमा कराएंगे, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी और मां को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा। वह अपनी मां को सामान्य अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई। अजय ने बताया कि वे छह बहन-भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संगठन और शहर के लोग गोवंश की समस्या के विरोध में सांड़ विवाह और पार्षद के घर के बाहर खूंटा गाड़कर प्रदर्शन किया, लेकिन बात नहीं बनी। पूर्व पार्षद जोगिंद्र स्वामी ने पिछले दिनों नगर निगम कार्यालय में 27 अप्रैल को सांड़ ले जाकर उसका विवाह कराया था। दो दिन पहले पार्षद लोकेश नांगरू के घर पर गोवंश बांधा था। शहर की सरकार इसके बाद भी नहीं जागी।
शहर में गोवंश से आए दिन हादसे हो रहे हैं। एक साल पहले सेक्टर-6 में 22 वर्षीय मनप्रीत सिंह की गोवंश की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पिछले महीने ही सेक्टर 13-17 में जगप्रीत सिंह को सांड़ ने टक्कर मार दी। वह आज भी कोमा में है। प्रशासन ने उसके इलाज का खर्च देने का आश्वासन दिया था। वहीं बुधवार को सेक्टर-12 में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटी समेत तीन लोग गोवंश की चपेट में आने से घायल हो गए थे।

नगर निगम गोवंश को गोशाला तक पहुंचाने में फेल साबित हो रहा है। शहर में करीब चार हजार गोवंश अब भी शहर की सड़कों पर विचरण करते हैं। निगम अपनी कछुआ चाल में गोवंश ले जा रहा है। मेयर अवनीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को 20 गोवंश नैन गोशाला भेजे गए। निगम गोवंश उठाने के लिए तेजी से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed