फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman dies after being hit by a factory machine

Panipat News: फैक्टरी में मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a factory machine
मीनू का फाइल फोटो। परिजन
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित धागा फैक्टरी में काम करते समय मशीन में चुन्नी फंसने से 21 वर्षीय महिला श्रमिक मीनू की मौत हो गई। थाना पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के मैनपुरी निवासी ऋषभ ने बताया कि उनकी तीन साल पहले मीनू के साथ शादी हुई थी। वे शादी के बाद पानीपत के हरिनगर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। उनकी पत्नी मीनू काबड़ी रोड स्थित धागा फैक्टरी में मशीन से रस्सी बनाने का काम करती थी। वह सोमवार सुबह काम पर गई थीं। दोपहर को करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली थी कि मीनू की चुन्नी मशीन में फंस गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

मीनू को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार अलसुबह करीब तीन बजे अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पंचनामे की कार्रवाई की। परिजनों ने फिलहाल किसी कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी विनोद ने बताया कि मशीन में चुन्नी फंसने से महिला की मौत हुई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए।

मीनू का फाइल फोटो। परिजन

मीनू का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed