{"_id":"67fec19a38d3924b8c0416a5","slug":"woman-dies-accused-of-murder-by-poisoning-panipat-news-c-244-1-pnp1012-135331-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महिला की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महिला की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप
विज्ञापन
समालखा। टिटाना गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। मायका पक्ष ने पति व ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि महिला वह पत्नी से मारपीट करता था। परिजनों ने पति, ससुर और अन्य ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। झज्जर जिला के खेतावास गांव जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बहन आरती उर्फ सुनीता की शादी 13 साल पहले समालखा के टिटाना के सुरेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि उसका किसी से अनैतिक संबंध था। जिसका विरोध करने पर वह सुनीता के साथ मारपीट करता था। सोमवार देर शाम को सुरेंद्र और उसके कुछ परिजन घर पर आए और सुनीता के साथ मारपीट की।
इसके बाद जहर देकर उसकी हत्या कर दी और घर से भाग गए। जोगिंदर ने बताया कि वह किसी काम से पानीपत में ही था। जैसे ही उसे इसकी जानकारी हुई तो वह तुरंत ही मौके पर पहुंच गया। लेकिन जब तक वह पहुंचा तो आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मंगलवार को पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा : सुनीता की मौत के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं और परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए थे। परिजन अस्पताल में ही मौजूद रहे। दोपहर तक तक जब पुलिस सिविल अस्पताल नहीं पहुंची तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं।