फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman died under suspicious circumstances

Panipat News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Woman died under suspicious circumstances
पानीपत। महावीर कॉलोनी की महिला ने एक सप्ताह पहले नागरिक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। परिवार में खुशी का माहौल था। सोमवार सुबह महिला की घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला को नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


महावीर कॉलोनी निवासी राहुल की दो साल पहले तुलसी (22) के साथ शादी हुई थी। तुलसी ने एक सप्ताह पहले नागरिक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। रविवार को तुलसी को घर में उल्टी लगी। शाम को उसको पेट में भी दर्द महसूस हो रहा था। सोमवार सुबह तुलसी ने अपनी सास को बताया कि उसको उल्टी लग रही है। उसकी हालत खराब है। उल्टी लगते ही तुलसी बेहोश हो गई। पति राहुल उसे लेकर नागरिक अस्पताल में आया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तुलसी की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे। अब पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। महिला की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। सात दिन के बच्ची के सिर से उसकी मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed