फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   woman, death, hospital

संदिग्ध परिस्थितियों में 6 माह की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही

Mon, 05 Aug 2019 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
woman, death, hospital
सिविल अस्पताल में शनिवार रात को एक छह माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने महिला की मौत के बाद हंगामा भी किया और डॉक्टरों पर समय पर इलाज ना करने के आरोप भी लगाए। हालांकि अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि प्रसूता उनके पास मृत हालत में आई थी। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को घर ले गए। डॉक्टरों ने मामले में पुलिस कार्रवाई कराई है। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि प्रसूता की मौत कुछ गलत खाने से हुई है। मृतका 30 जुलाई से सिविल अस्पताल में दाखिल थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार 42 वर्षीय मुन्नी पत्नी मेहरदीन निवासी अशोक विहार कॉलोनी अब छह माह की गर्भवती थी। उसमें खून की मात्रा महज 6 ग्राम थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए 30 जुलाई को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था। डॉक्टरों ने 31 जुलाई व एक अगस्त को उसको खून भी चढ़ाया था। डॉक्टरों का कहना है कि तीन अगस्त को खून चढ़ने के बाद प्रसूता को उसके परिजनों अपने घर ले गए थे। रात को साढ़े 12 बजे प्रसूता को मृत अवस्था में सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने कागजी कार्रवाई कर शव को परिजनों को दे दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि जब वो महिला को लेकर आए तो महिला जीवित थी। कई बार डॉक्टरों को फोन किया गया, लेकिन रात को डॉक्टर नहीं आए। इसलिए प्रसूता की मौत हो गई। मेहरदीन पेशे से मजदूर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आरोप बेबुनियाद है:
महिला चार दिन से सिविल अस्पताल में दाखिल थी। उसको तीन बार खून भी चढ़ाया गया था। परिजन अपनी मर्जी से उसको अस्पताल से ले गए थे। रात को मृत अवस्था में उसको अस्पताल में लाया गया था। उन्होंने मामले में पुलिस कार्रवाई भी कराई है। उनको शक है महिला की कुछ गलत खाने से मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुखदीप कौर, महिला रोग विशेषज्ञ सिविल अस्पताल पानीपत।
सिविल अस्पताल में लापरवाही का पहला मामला नहीं
सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला या फिर जच्ची की मौत का यह पहला मामला नहीं है। सिविल अस्पताल में तीन दिन पहले कच्चा कैंप निवासी एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी।

एक साल में 19 प्रसूताओं की मौत
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डिलीवरी के दौरान एक साल में 19 महिलाओं की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के बाद भी जच्चा बच्चा की मौत के मामलों को नहीं रोका जा पा रहा है। आज भी जिले भर में 50 से अधिक दाईयां सक्रिय है। एक साल में 25 से अधिक शिशुओं की भी डिलीवरी के दौरान मौत हुई है।
वर्जन
महिला की रात को घर ले जाने के बाद मौत हुई थी। उनके पास मृत अवस्था में महिला को लाया गया था। उन्होंने मामले की जांच करवा ली है।
डॉ. आलोक जैन, एमएस सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed