{"_id":"6769cd355f96c6daa00af8f8","slug":"woman-creates-ruckus-accuses-sarpanch-of-rape-panipat-news-c-244-1-pnp1003-129479-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप : महिला ने काटा बवाल, सरपंच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप : महिला ने काटा बवाल, सरपंच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
पानीपत। जिला पुलिस की हनी ट्रैप के एक मामले में खुलासा करने के दौरान ही किरकिरी हो गई। आरोपी महिला ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से तीन लाख रुपये लेकर उसे फंसाने के आरोप लगाए।
पुलिस की गिरफ्त में महिला ने जिला सचिवालय में पुलिस अधीक्षक के तीसरी मंजिल स्थित कार्यालय के नीचे ऑफिसर पार्किंग तक जमकर बवाल काटा। महिला को पकड़कर पुलिस गाड़ी से ले जाने लगी तो वह गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर चीख-चीखकर न्याय की मांग करती रही।
महिला ने आरोप लगाया कि करनाल के घरौंडा खंड के एक सरपंच सहित उसके तीन साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया।
वहीं पुराना औद्योगिक थाना पुलिस प्रभारी ने महिला के आरोपों को निराधार बताया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में एक महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में घरौंडा क्षेत्र के एक गांव के सरपंच ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाए थे कि उसकी दो माह पहले इंस्टाग्राम पर मुखीजा कॉलोनी की एक महिला से बातचीत शुरू हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। वह 21 दिसंबर को अपने दोस्त के साथ गुरुग्राम जा रहा था। इस महिला ने भी उसके साथ गुरुग्राम चलने की जिद की। वे मेदांता अस्पताल के पास एक होटल के कमरे में रुके थे। यहां उस महिला की सहमति से उनके बीच शारीरिक संबंध बने।
विज्ञापन
वह 22 दिसंबर को पानीपत आ रहे थे। महिला ने मुखीजा कॉलोनी निवासी अपनी दो सहेलियों व एक युवक को जीटी रोड टोल प्लाजा के पास बुला लिया। दो लड़कों ने उनकी कार के आगे अपनी कार अड़ा दी। महिला की सहेली ने उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे। उसे मॉडल टाउन पुलिस थाना में लाया गया। यहां उनकी आठ लाख रुपये में सहमति बन गई। उसने एक लाख रुपये उसके साथ के युवक के खाते में भेज दिए।
चार लाख रुपये नकद उसने महिला को दिए। वह बिना शिकायत दिए पुलिस थाने से चली गई। इसमें तीन लाख रुपये अगले दिन देने की बात हुई थी।
पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला और उसके परिचित युवक से साढ़े चार लाख रुपये बरामद किए गए हैं। बाकी के तीन आरोपियों की धरपकड़ जारी है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस के प्रभारी देवेंद्र सिंह सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित हाल में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इसी समय महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। खास बात यह रही कि थाना प्रभारी हंगामा होने के बाद भी कुर्सी पर जमे रहे।
दो दिन से मेडिकल तक नहीं कराया ः थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने हनी ट्रैप में पकड़ी महिला और दूसरे साथी के बारे में बताने लगे ताे महिला ने वहीं हंगामा शुरू कर दिया। उसने बताया कि पुलिस जिस युवक को उसका दोस्त बता रही है, वह उसको जानती तक नहीं है।
महिला को पुलिस कर्मचारी खींचकर जिला सचिवालय की तीसरी मंजिल से सीढि़यों से होकर नीचे ले जाने लगी। पुलिस अधिकारी महिला को बार-बार चुप रहने की कह रही थी। इस दौरान महिला फूट फूटकर रोने लगी और न्याय की गुहार लगाने लगी। महिला ने पुलिस के एक एएसआई की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इन सर ने इस युवक से तीन लाख रुपये लिए और उसके कमरे में रख दिए। उससे जबरदस्ती साइन कराए गए हैं। उसको पुलिस ने जान बूझकर फंसा दिया है। उसका दो दिन से मेडिकल तक नहीं कराया गया। इस बारे में उक्त एएसआई से बात करनी चाही तो वे गाड़ी लेकर चले गए।