फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman commits suicide by swallowing poisonous substance

Panipat News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जहरीले पदार्थ निगल की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by swallowing poisonous substance
पानीपत। फरीदपुर गांव में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति पर आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। महिला के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जींद में नरवाना के गांव धरौदी निवासी अश्वनी ने बताया कि वह तीन बहन भाई हैं। सबसे छोटी बहन प्रवीन की शादी फरीदपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार के साथ की थी। देवेंद्र एक निजी कंपनी में फूड सप्लीमेंट की मार्केटिंग का काम करता है। उसने आरोप लगाया कि देवेंद्र पिछले छह साल से उसकी बहन को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने कई बार देवेंद्र को समझाया था। देवेंद्र ने 25 दिसंबर को उसकी बहन प्रवीन के साथ मारपीट की। उनको शनिवार दोपहर करीब तीन बजे प्रवीन के जहरीले पदार्थ का सेवन करने बारे में सूचना मिली। वह पानीपत सिवाह गांव स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचा। यहां उसकी बहन बेसुध पड़ी थी। उसने इलाज के दौरान रविवार अल सुबह दम तोड़ दिया। उसकी बहन की मौत का जिम्मेदार देवेंद्र है। प्रवीन के अपने पीछे दो बेटे छोड़ गई।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष का कहना है कि प्रवीन शनिवार को घर पर थी। वहां गेंहू की टंकी में जहरीली दवा रख रही थी। इसी वक्त वह दवा के पैकेट को मुंह से खोलने लगी तो दवा का टुकड़ा प्रवीन के मुंह में चला गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे पहले बरसत स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां से उसे रेफर कर दिया। उन्होंने उसको सिवाह गांव स्थित एक निजी अस्पताल दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि पुलिस के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बॉक्स

आखिरी शब्द पापा, मैं जा रही हूं...
पिता बलबीर ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बेटी प्रवीन ने फोन किया था और कहा था कि पापा मैं जा रही हूं.. वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही प्रवीन का फोन कट गया। उसने दोबारा फोन किया तो किसी ने फोन उठाया और जहरीले पदार्थ के सेवन की सूचना दी। उन्हें शक है कि पति ने जबरदस्ती जहर खिलाया है। आरोप है कि वह बेटी को अस्पताल लेकर नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed