{"_id":"696bf9984394d922c40d11b6","slug":"woman-alleges-dowry-harassment-husband-says-wife-threatens-him-with-a-blue-drum-panipat-news-c-244-1-pnp1012-150738-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महिला ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप, पति बोला- पत्नी देती है नीले ड्रम की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महिला ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप, पति बोला- पत्नी देती है नीले ड्रम की धमकी
विज्ञापन
पानीपत। मेरठ का ब्लू ड्रम हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होने के बाद मायके में रह रही पत्नी ने पति पर दहेज में कार के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं, तो वहीं पति ने भी महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर पत्नी पर नीले ड्रम की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
पति ने कहा कि मैडम उसकी पत्नी मेरठ में हुए ब्लू ड्रम हत्याकांड की बात दोहराकर उसे डराती है, उसे बचा लो...। फिलहाल महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग चल रही है।
पानीपत की तहसील कैंप थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की एक महिला ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय में शिकायत दी थी, उनका कहना है कि फरवरी 2024 में उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद कुछ माह तक परिवार में सबकुछ ठीक रहा। कुछ दिन बाद ससुरालियों ने दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालियों ने दहेज में कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे पीटा गया लेकिन वह अपना घर बसाने के लिए यातनाएं सहन करती रही, इसके बाद भी ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया, तब से वह अपने मायके में रह रही है। करीब पांच माह पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन ससुरालियों और उसके पति ने अब तक बेटी का मुंह नहीं देखा। महिला संरक्षण अधिकारी ने दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि जब लड़के से बात की तो उसने तुरंत ही स्पष्ट मना कर दिया कि वह पत्नी को साथ नहीं लेकर जाएगा। उसने आरोप लगाए हैं के पत्नी लगातार नीले ड्रम जैसा हाल करने की धमकी देती है। उसे नीले ड्रम में नहीं जाना है, उसे नीले ड्रम से बचा लिया जाए, इसके बाद महिला संरक्षण अधिकारी ने उन्हें फिर से काउंसिलिंग के लिए बुलाया है।