फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman accuses ex-boyfriend of blackmailing her

Panipat News: महिला ने पूर्व प्रेमी पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses ex-boyfriend of blackmailing her
पानीपत। किला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर अश्लील वीडियाे साेशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप हैं कि पति काे तलाक देने और जबरन संबंधन बनाने का दबाव बनाया। किला थाना पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि शादी से पहले उनका परिचय जुलाना के युवक से हुआ था। वह अब पानीपत की ही एक काॅलाेनी में रहता है। उसकी कुछ पुरानी तस्वीर उसके पास हैं। वह इनको अश्लील वीडियाे में बदलकर साेशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है। उसे पिछले डेढ़ साल से लगातार तंग किया जा रहा है। वह पति काे छाेड़ उससे शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। आरोपी बीच रास्ते छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन

उनके पति काे इस बात का पता चला तो उन दाेनाें के बीच मनमुटाव हाे गया। पति उनसे अलग रहने लग गए। महिला ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रेमी 18 अप्रैल की रात को उनके घर में घुस गया। उसने उसके पति से तलाक लेने का दबाव बनाया और उसकी पिटाई की। उससे तीन हजार रुपये छीन ले गया और तलाक न देने पर बच्चाें सहित मारने की धमकी दी। किला थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। इसमें तथ्य सामने आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed