फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   without permission cable company digs out street, public resisted

बिना परमिशन केबल डालने को खीदीं गलियां, विरोध पर भागे

Sun, 17 Nov 2013 11:48 PM IST
पानीपत
पानीपत Updated Sun, 17 Nov 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
without permission cable company digs out street, public resisted
पानीपत में विकास नगर में एक कंपनी के कारिंदों ने बिना परमिशन के रात के अंधेरे में दो गलियों को तोड़कर केबल बिछा दी।
विज्ञापन


सुबह होने पर नई बनी गलियों को टूटी देख लोग भड़क गए और मौके पर मौजूद कारिंदों से इस बारे में पूछा। इस दौरान लोगों ने कारिंदों से केबल बिछाने की परमिशन मांगी तो कारिंदे परमिशन नहीं दिखा पाए और मशीन छोड़कर फरार हो गए।

लोगों ने मशीन को जब्त कर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने इसे नगर निगम की अनदेखी बताया है और रोष व्यक्त किया है। निगम अधिकारी स्थानीय निवासियों की सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


वार्ड-14 के विकास नगर में बीती रात को दादा खेड़ा और भारती स्कूल वाली गली को एक कंपनी के कारिंदों ने केबल दबाने के नाम पर जगह-जगह से खोद दिया। रविवार सुबह जब लोग नींद से उठे तो बाहर का नजारा देखकर हतप्रभ रहे गए। दोनों गलियों में गड्ढे बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस पर कॉलोनी के लोग एकजुट हो गए। सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद के पति रामचंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंपनी के कारिंदों से बात की और परमिशन दिखाने को कहा।

 लेकिन कारिंदे परमिशन नहीं दिखा पाए। लोगों को आक्रोशित होते देख कारिंदे मशीन और अन्य सामान छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने बताया कि वे बिना मंजूरी के गलियों को खोदकर केबल लाइन बिछा रहे हैं।

सरपंच की परमिशन लेकर निगम में कर दी खुदाई

कंपनी के कारिंदों ने सरपंच से गलियों में केबल लाइन दबाने के नाम पर परमिशन लेकर नगर निगम के क्षेत्र में केबल लाइन दबानी शुरू कर दी। इसे नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी कहें या कंपनी अधिकारियों की चालबाजी। कंपनी के कारिंदों ने स्थानीय निवासियों को साथ लगती पंचायत के सरपंच की परमिशन दिखाई। पार्षद पति ने सरपंच से बात की तो सरपंच ने बताया कि उन्हें गांव के रकबे में केबल दबाने की परमिशन दी गई थी। इस पर कंपनी के कारिंदों ने कहा कि उन्होंने नगर निगम में केबल लाइन दबाने संबंधित फाइल जमा करा रखी है। जिसकी जल्द ही परमिशन मिल जाएगी।

छह माह पहले ही बनी थी दोनों गलियां

विकास नगर बाहरी कॉलोनियों में गिना जाता है और स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से दादा खेड़ा और भारती स्कूल वाली गली बनवाई थी।

इन दोनों गलियों पर 30 से 35 लाख रुपये का खर्च आया था। जिसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली थी। लेकिन शनिवार रात को कंपनी के कारिंदों ने दोनों गलियों को कोद दिया। इस समय दोनों गलियों में गड्ढे बने हुए हैं। जिनसे निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

निगम की नाक के तले अवैध कार्य
नगर निगम की नाक के तले शहर में अवैध कार्य चल रहा है। इसी कंपनी के कारिंदे कई माह पहले शहर में केबल लाइन दबाते पकड़े गए थे।

उस समय भी उन्होंने परमिशन की फाइल नगर निगम कार्यालय में जमा कराने की कही थी। नगर निगम अधिकारियों ने ‘अमर उजाला’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद इस पर रोक लगा थी, लेकिन शहर में अब फिर दबे पांव केबल दबाने का काम शुरू हो गया। नगर निगम अधिकारी इस तरफ से अनदेखा बने हुए हैं।

सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी
पार्षद पति ने मामले को समझते हुए नगर निगम अधिकारियों को सूचना दी और मौके पर आने की मांग की। एमई राहुल पुनिया ने परमिशन के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दिया और मौके पर आने का आश्वासन दिया।

इसके बाद लोग उन्हें फोन करते रहे, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। रविवार शाम तक नगर निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

विकास का अधिकार नहीं तो उजाड़ने का भी नहीं
वार्ड-14 की पार्षद मंजू कादियान के पति राम चंद्र कादियान ने कहा कि नगर निगम विकास नगर को बाहरी कालोनियों में गिनता है और यहां पर फिलहाल सरकारी ग्रांट देने में हाथ खड़े कर रहा है।


नगर निगम को यहां पर कुछ विकास करवाने का अधिकार नहीं है तो उजाड़ने का अधिकार नहीं है। निगम अधिकारियों की दोगली नीति से लोगों में रोष है। लोगों ने कहा कि इस बारे में वे सोमवार को निगम के संयुक्त कमिश्नर से मिलेंगे और गलियों दोबारा ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed