फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The tableau of Lord Vishnu and Goddess Lakshmi became the center of attraction.

Panipat News: भगवान विष्णु-लक्ष्मी की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The tableau of Lord Vishnu and Goddess Lakshmi became the center of attraction.
शोभायात्रा में विष्णु और ​शिव के स्वरूप। सभा - फोटो : File Photo
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। श्री सायंकाल रामलीला लैया सभा के 76वें धर्म प्रचार वर्ष का शुभारंभ बुधवार को भगवान विष्णु के अवतार की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में क्षीर सागर में शेषनाग की शय्या पर विराजमान भगवान विष्णु और उनके चरण पखारती माता लक्ष्मी की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
ब्रह्माजी, महेश तथा ताड़का और खर-दूषण जैसे राक्षसों की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। वीरवार को आईबी स्कूल मैदान में रामलीला का मंचन होगा।
शोभायात्रा में अत्याचारी राक्षसों के जुल्म से त्रस्त ऋषि-मुनियों और देवगणों की ब्रह्माजी के समक्ष पीड़ा तथा उनके मार्गदर्शन में भगवान विष्णु की शरण में पहुंचने की लीला का जीवंत मंचन किया गया। भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में अवतरित होकर अधर्म और आतंक के विनाश का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन

भगवान विष्णु की भूमिका योगेश शर्मा और माता लक्ष्मी की भूमिका गर्वित गुंबर ने निभाई। शोभायात्रा से पहले लैया बारात घर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश सूरी, पार्षद अंजली शर्मा, समाजसेवी राजीव मलिक और पूर्व पार्षद तरुण छोकरा ने भगवान विष्णु का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अरुणदास, कालू बजाज, युधिष्ठिर शर्मा, जगदीश चराया और सोनू शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। सभा के महामंत्री युधिष्ठिर लाल शर्मा ने बताया कि वीरवार को आईबी स्कूल मैदान में शाम छह से आठ बजे तक भगवान श्रीराम की बाल लीला का मंचन किया जाएगा।

शोभायात्रा में विष्णु और शिव के स्वरूप। सभा

शोभायात्रा में विष्णु और शिव के स्वरूप। सभा- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed