{"_id":"6ac6b71a13b1f7312d09c3ba","slug":"20000-people-will-sign-a-pledge-against-substance-abuse-at-the-festival-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165610-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महोत्सव में 20 हजार लोग भरेंगे नशामुक्ति संकल्प पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महोत्सव में 20 हजार लोग भरेंगे नशामुक्ति संकल्प पत्र
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 स्थित ऑरेलिया ग्रैंड बैंक्वेट में नौ अक्टूबर को अभिग्रहधारी डॉ. राजेश मुनि का 2500वां अभिग्रह महोत्सव आयोजित होगा। महोत्सव में नशामुक्ति अभियान के तहत 20 हजार से अधिक लोगों से संकल्प पत्र भरवाने का लक्ष्य रखा गया है।
आयोजकों की योजना इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की है। ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय चेयरमैन विजय जैन और संयोजक अशोक आर्य ने बताया कि समारोह से पहले गांधी मंडी से कार्यक्रम स्थल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इसमें सामाजिक व नैतिक मूल्यों के साथ नशामुक्त जीवन का संदेश दिया जाएगा। आयोजन में मंत्री कृष्ण लाल पंवार, अरविंद शर्मा, महीपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया सहित कई नेता और जैन समाज के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। संवाद