फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Withdraw Rs 36580 from account by taking supervisor's mobile

सुपरवाइजर का मोबाइल लेकर खाते से निकाले 36580 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Withdraw Rs 36580 from account by taking supervisor's mobile
संजय चौक पर खड़े एक सुपरवाइजर से दो युवक बीमारी का बहाना बनाकर परिजनों से बात करने के लिए उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं पीड़ित के खाते से 36580 रुपये भी निकाल लिए। सुपरवाइजर की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि वह पानीपत में एल्डिको सिटी स्थित सीपीएफ इंडिया कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है। वह बुधवार को कंपनी से दो दिन की छुट्टी लेकर निजी काम से नोएडा जा रहे थे। बस लेने के लिए वह संजय चौक पहुंचे तो एक युवक उनके पास आया और कॉल करने के लिए मोबाइल मांगने लगा। कुछ देर बाद एक और युवक वहां आया और घर में परेशानी बताकर कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा। उन्होंने मदद करने के लिए युवकों को मोबाइल दे दिया। युवक बात करते हुए इधर-ऊधर टहलने लगा, वह नोएडा की बस देखने के लिए जीटी रोड की तरफ देख रहे थे। जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो युवक गायब मिले। दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। शक होने पर वह अपने बैंक पहुंचे और खाता चेक किया। खाते से चार बार में कुल 36580 रुपये निकल चुके थे। युवकों ने फोन-पे के जरिए अंबाला स्थित बैंक में रकम ट्रांसफर की है।
विज्ञापन

सुपरवाइजर की शिकायत पर दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed