फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married women sighted the moon and prayed for their husbands' long lives.

Panipat News: सुहागिनों ने चांद का दीदार कर की पति की लंबी उम्र की कामना

Fri, 30 Oct 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 30 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Married women sighted the moon and prayed for their husbands' long lives.
बांके बिहारी मंदिर में अनोखा दृश्य, कृष्ण और राधा का श्रृंगार आकर्षण का केंद्र, करवाचौथ पर राधा
पानीपत। जिले में करवाचौथ के पर्व पर सुहागिनों ने सुबह से व्रत रखा। शाम करीब 8 बजकर 17 मिनट पर जैसे ही चांद निकला, सुहागिनों ने चांद का दीदार कर पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। चांद दिखते ही कुछ लोगों ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। साज-शृंगार के साथ महिलाओं और दंपतियों में सेल्फी फोटो लेने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दंपतियों ने अपने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


करवाचौथ पर महिलाओं ने दिनभर व्रत रखा और पूरे दिन तैयारियों में लगी रहीं। शाम होते ही सुहागिन चांद निकलने का इंतजार करने लगीं। जैसे ही चांद दिखाई दिया तो सुहागिनें पूजा की थाली लेकर छतों पर पहुंच गईं और पूजा अर्चना कर पति की लंबी आयु की प्रार्थना भगवान से की। इसके बाद पति के दर्शन कर अपना व्रत खोला।
विज्ञापन

गणेश पूजन कर लगाया भोग
करवाचौथ के पर्व पर पार्वती पुत्र भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। सुहागिनें करवाचौथ का विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग भगवान गणेश को समर्पित करती हैं। इसे लेकर वीरवार को शहर क्षेत्र स्थित समस्त मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भालसी में सुहागिनों ने किया चांद का दीदार
जिले के भालसी गांव में भी वीरवार को करवा चौथ का पर्व उत्साह और परंपराओं के साथ मनाया गया। सुबह महिलाओं ने करवाचौथ की कथा सुनी, तुलसी को जल अर्पित किया। रात करीब 8.17 बजे चंद्रमा के दर्शन और पूजन कर व्रत का पारण किया। सुहागिनों मंजेश, मुकेश, अंजू, बबीता आदि ने बताया कि करवाचौथ सुहागिनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत है।

सास को दी सरगी
करवा चौथ पर विभिन्न परंपराओं के साथ सास को विवाहित महिलाओं ने सरगी दी। विवाहित महिलाओं ने सुबह सूरज निकलने से पहले उठकर शृंगार कर सरगी थाल में मठरी, फैनी, नारियल, मिठाई सहित मेवा रखकर तारों की छांव में अपनी सास को सरगी दी।

करवा व चलनी की अधिक बिक्री
इस बार करवा चौथ पर लाइट वाला करवा और चलनी की ब्रिकी अधिक हुई। लाइटिंग करवा व चलनी महिलाओं को खूब पसंद आई। स्थिति यह रही कि पहली बार देखने पर ही यह खरीदारों को पसंद आ रही है। इसी तरह फैंसी चूड़िया और डिजाइनर कंगन की भी जमकर खरीदारी हुई।


दिनभर ड्यूटी, रात को किया चांद का दीदार
करवा चौथ पर पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं ने भी व्रत रखा और दिन में ड्यूटी के बाद रात में चांद का दीदार कर पूजा की।

करवाचौथ पर मिठाई का बाजार रहा गर्म
करवाचौथ पर्व को लेकर मिठाई का बाजार भी खूब गर्म रहा। महिलाओं ने अन्य सामान सहित मिठाई की भी जमकर खरीददारी की। बाजार में तरह-तरह की मिठाइयों की मांग रही। वहीं, बिक्री के लिए बाजार खूब सजे हुए रहे। हालांकि अधिकतर लोगों ने मिठाई में मिलावट की आशंका को देखते हुए मिठाई की बजाय सूखे मेवे खरीदने का प्राथमिकता दी। संवाद

बांके बिहारी मंदिर में अनोखा दृश्य, कृष्ण और राधा का श्रृंगार आकर्षण का केंद्र, करवाचौथ पर राधा

बांके बिहारी मंदिर में अनोखा दृश्य, कृष्ण और राधा का श्रृंगार आकर्षण का केंद्र, करवाचौथ पर राधा

बांके बिहारी मंदिर में अनोखा दृश्य, कृष्ण और राधा का श्रृंगार आकर्षण का केंद्र, करवाचौथ पर राधा

बांके बिहारी मंदिर में अनोखा दृश्य, कृष्ण और राधा का श्रृंगार आकर्षण का केंद्र, करवाचौथ पर राधा

बांके बिहारी मंदिर में अनोखा दृश्य, कृष्ण और राधा का श्रृंगार आकर्षण का केंद्र, करवाचौथ पर राधा

बांके बिहारी मंदिर में अनोखा दृश्य, कृष्ण और राधा का श्रृंगार आकर्षण का केंद्र, करवाचौथ पर राधा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed