फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   With the onset of winter, the demand for trouser sets has increased in the markets.

Panipat News: सर्दी की दस्तक के साथ बाजारों में बढ़ी ट्राउजर सेट की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
With the onset of winter, the demand for trouser sets has increased in the markets.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। सर्दी की दस्तक के साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। इस बार खासतौर पर महिलाओं और युवतियों के बीच ट्राउजर सेट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। शहर के बाजारों में इन दिनों वूलन ट्राउजर सेट की बिक्री होने लगी है।

सर्दियों में जहां लोग गर्माहट को प्राथमिकता देते हैं, वहीं अब फैशन भी उतना ही जरूरी बन गया है। महिलाओं के लिए तैयार किए जा रहे ट्राउजर सेट न केवल गर्माहट प्रदान करते हैं बल्कि स्टाइल और आरामदायक का भी ध्यान रखते हैं। बाजार में ऊन, फ्लीस और ब्लेंडेड फैबरिक से बने ट्राउजर सेट उपलब्ध हैं, जिनके लाइट रंग और डिजाइन फैशन की दुनिया में नया ट्रेंड सेट कर रहे हैं। ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी ट्राउजर सेट्स की बिक्री में तेजी आई है। फैशन वेबसाइट्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी इस ट्रेंड को प्रमोट किया है। इंस्टाग्राम और रील्स पर दिखने वाले को-ऑर्ड सेट देखकर ही अब ग्राहक वही डिजाइन दुकानों पर मांगते हैं।
विज्ञापन


इंसार बाजार स्थित गर्ल फैशन की संचालिका पूजा ने बताया कि इस बार लड़कियों और महिलाओं में ट्राउजर सेट का जबरदस्त क्रेज है। खासकर लेवेंडर, बेज, ऑलिव ग्रीन और ब्लैक कलर सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। इनकी खासियत है कि ये एक साथ ट्रेंडी और गर्म दोनों हैं। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से ही ट्राउजर सेट की डिमांड बढ़ गई थी। अब रोजाना दर्जनों सेट बिक रहे हैं। महिलाएं लाइट रंग में ट्राउजर खरीदना ज्यादा पसंद कर रही हैं। पहले जहां महिलाएं जैकेट या कार्डिगन ज्यादा खरीदती थीं अब ट्राउजर सेट उनकी पहली पसंद बन गया है। ये किफायती दामों पर अच्छे फैबरिक के साथ मिल रहे हैं। 600 से दो हजार रुपये तक के ट्राउजर सेट की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर छह की नेहा शर्मा ने बताया कि सर्दियों में भारी स्वेटर या जैकेट पहनने से बेहतर है कि स्टाइलिश ट्राउजर सेट पहने जाएं। ये पहनने में हल्के होते हैं लेकिन ठंड से पूरी तरह बचाते हैं। साथ ही मनीषा देवी ने बताया कि पहले सर्दियों में सूट-सलवार या शॉल पहनते थे लेकिन अब ट्राउजर सेट आरामदायक और फैशनेबल दोनों हैं। घर के काम से लेकर बाहर जाने तक हर मौके पर पहने जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed