फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   wine contractor brpother of family meet police supritendent

एसपी से मिले शराब ठेकेदार के परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
wine contractor brpother of family meet police supritendent
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को शराब ठेकेदार के परिजन और गांव खलीला के लोग एसपी से मिले। एसपी ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया है कि अजीत और उसके भाई सुरेंद्र की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं शराब कारोबारी खलीला गांव के अजीत उर्फ जीता, उसके ड्राईवर सागर और शराब खरीदने आए चंदौली गांव के धर्मेंद्र पर हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने तीन दिन मेें पकड़ लेने का दावा किया है। सीआईए की टीम बदमाशों की धरपकड़ के लिए यूपी, दिल्ली, सोनीपत, करनाल, जींद और पानीपत के कई क्षेत्रों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सीसीटीवी और मुखबिरों के जरिए हमलावरों की पहचान कर ली गई है। एसपी सावन ने ग्रामीणों की तीनों मांगे मान ली है। जिसमें ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, अजीत व सुरेंद्र की सुरक्षा बढ़ाने और निजी अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने की मांगे शामिल थी। एसपी परिजनों और ग्रामीणों से हमलावरों की गिरफ्तारी तीन दिन में कर लेने का दावा किया है।
विज्ञापन

खुद पर हमला होने का शक जाहिर किया पर नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों ने एसपी शंशाक कुमार सावन को कहा कि अजीत पर नवंबर और दिसंबर में तीन बार हमला हो चुका है। एक माह से उन पर दोबारा हमले के लिए रेकी की जा रही थी। इस संबंध में एक माह पहले विकास और भोला नाम के युवक पर केस भी दर्ज हुआ। पांच दिन पहले सुरेंद्र डीएसपी सतीश वत्स के पास गए थे। उन्होंने अजीत और खुद पर हमला होने का शक जाहिर किया था, लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर उस वक्त पुलिस गंभीरता से मामले को लेती तो हमला नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर लंबू और राका से जान का खतरा
अजीत के भाई सुरेंद्र ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि गैंगस्टर प्रसन्न उर्फ लंबू उन्हें रंगदारी के लिए लगातार परेशान कर रहा है। वह उनसे 20 लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है। उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसलिए उन पर बार-बार हमले हो रहे हैं। उन्हें लंबू और राका से जान का खतरा है। उनकी मांग है कि जल्द राकू, विकास और उसके साथियों को गिरफ्तार किया जाए।
अजीत व सुरेंद्र की सुरक्षा में होंगे पुलिस के दो-दो जवान
परिजनों की मांग पर अजीत और सुरेंद्र की सुरक्षा बढ़ाने की एसपी ने मांग ली है। एसपी ने अजीत व सुरेंद्र को पुलिस के दो-दो जवान सुरक्षा के लिए देने को कहा है। वहीं दूसरी ओर जिस अस्पताल में अजीत व सागर दाखिल है। उसकी भी गारद भी बढ़ा दी गई है। पुलिस की पूछताछ के बाद ही लोग अस्पताल में अजीत को देखने जा पाएंगे।
- राका व विकास की गिरफ्तार के बाद लंबू का प्रोडक्शन रिमांड संभव
पुलिस बुआना लाखू के राकेश उर्फ राका और किवाना गांव के विकास की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद मामला साफ होने की उम्मीद है। पुलिस भी इनकी गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर लंबू को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर आ सकती है। हमलावर जल्द होंगे गिरफ्तार: एसपी

आरोपियों को ट्रेस करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में क्राइम को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। अजीत और सुरेंद्र की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी।
- शंशाक कुमार सावन, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed