फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Winds of development will blow, the face of the district will change

Panipat News: विकास की बहेगी बयार, बदलेगी जिले की सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Winds of development will blow, the face of the district will change
पानीपत। यह साल जिले के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट लेकर आएगा जिनसे जिले की सूरत बदलेगी। लोगों का हाली झील में बोटिंग करने का सपना भी पूरा होगा। खिलाड़ियों से उद्यमियों तक हर वर्ग को इस साल से कई उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

जो उम्मीदें 2024 में अधूरी रह गई थी, वे इस साल पूरी होंगी। खेल क्षेत्र में पुरानी सब्जी मंडी के स्थान पर बनने वाला इंडोर स्टेडियम शहर के लिए बड़ी सौगात होगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का गृह क्षेत्र होने से यहां कन्या कॉलेज व नए सरकारी स्कूल बनने की प्रबल उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

इसी साल जिले के हर गांव में लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी और गांव स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगे। गांवों में नई सीवरेज लाइनें डलेंगी। उद्यमियों को अत्याधुनिक फायर स्टेशन की सौगात मिलने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 25 प्रोजेक्ट से शहर की सूरत बदलेगी
g इंडोर स्टेडियम : शहरी विधायक प्रमोद विज पिछले दो साल से शहर को इंडोर स्टेडियम की सौगात दिलाने के प्रयास में हैं। अब इस प्रोजेक्ट की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। सरकार की ओर से इसको मंजूरी मिल चुकी है। अब इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट से खिलाड़ियों के लिए नए रास्ते खुलेंगे, प्रतिभाएं तलाशी जाएंगी।
नीरज चोपड़ा स्टेडियम ः ओलंपिक मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के गांव में उनके नाम से स्टेडियम बनाया जाना है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। सरकार की ओर से इसको मंजूरी मिल चुकी है। इस साल स्टेडियम का काम शुरू होगा।
डाहर कन्या कॉलेज ः डाहर के स्टेडियम के स्थान पर राजकीय कन्या महाविद्यालय बनेगा। इस प्रोजेक्ट को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। डाहर गांव की पंचायत की ओर से शिक्षा विभाग के खाते में राशि भी जमा कराई जा चुकी है।
अस्पताल में डायलिसिस ः समालखा अस्पताल में इस साल डायलिसिस की सेवाएं शुरू होंगी। वहां के रोगियों को इसके लिए जिला नागरिक अस्पताल नहीं आना पड़ेगा।
तीन सीएचसी में शुरू होंगे बर्न वार्ड ः इस साल स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नई सेवाएं शुरू होनी हैं। ददलाना, बापौली व खोतपुरा सामुदायिक केंद्र में अत्याधुनिक बर्न वार्ड बनेंगे। ये वार्ड रिफाइनरी के सहयोग से बनेंगे। इसके अलावा यहां सिजेरियन डिलीवरी भी शुरू होगी। अहर में नया भवन ःअहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन की सौगात भी इस साल मिलेगी। यह भवन सितंबर 2025 तक बनकर तैयार होगा। इसमें छोटा ऑपरेशन थियेटर भी बनेगा। यहां अत्याधुनिक इमरजेंसी वार्ड बनाया जाएगा।
जीटी रोड का होगा चौड़ीकरण ः  इस साल शहर के बीचों बीच गुजर रहे जीटी रोड का चौड़ीकरण भी होगा। एलएंडटी जीटी रोड पर दोनों तरफ लगी ग्रिल को तीन-तीन फीट अंदर की ओर करेगी। जीटी रोड छह फीट तक चौड़ा होगा। लोगों को जाम से निजात मिलेगा।
इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट ः  इस साल इलेक्ट्रिक बसों के लिए नए चार्जिंग प्वाइंट की सौगात भी मिलेगी। पुराने बस स्टैंड पर इसका निर्माण कार्य चल रहा है। यह मार्च के पहले सप्ताह तक पूरा होगा।
नई 40 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी ःइस साल शहर को 40 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। शहर के लोगों के लिए यह बड़ी सौगात होगी। इससे निजी ट्रांसपोर्ट कम होगा। एंजल मॉल में शिफ्ट होगा निगम ः
गोहाना मोड़ के पास एंजल मॉल में नगर निगम कार्यालय शिफ्ट होगा। एक ही स्थान से शहर की सरकार चलेगी। इसमें मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का कार्यालय होगा। लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं मिलेंगी।
पानीपत-रोहतक स्टेट हाईवे होगा फोरलेन ः पानीपत-रोहतक स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। गांव डाहर से एनएफएल नाके से 20 करोड़ रुपये में स्टेट हाईवे फोरलेन किया जाएगा। मार्च तक यह काम पूरा हो जाएगा।
पानीपत-जींद स्टेट हाईवे भी बनेगा फोरलेन ः पानीपत-जींद स्टेट हाईवे भी फोरलेन बनना है। इस प्रोजेक्ट को इस साल मंजूरी मिलेगी और साल के अंत तक इस पर काम शुरू होगा। इससे जाम की समस्या दूर होगी। असंध रोड पर फ्लाईओवर की सौगात ः असंध रोड पर रिफाइनरी बाईपास के ऊपर फ्लाईओवर बनेगा। इस काम का उद्घाटन हो चुका है। इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी। सड़क हादसों में कमी आएगी।
इसराना-मतलौडा बस स्टैंड ःइसराना-मतलौडा के लोगों को इस साल नए बस स्टैंड की सौगात मिलेगी। दोनों जगह बस स्टैंड बनाने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। यहां बस स्टैंड बनने से लोगों की परेशानी दूर होगी।
सेक्टर 25 में फायर स्टेशन ः सेक्टर 25 में इसी साल नया अत्याधुनिक फायर स्टेशन बनकर तैयार होगा। उद्योगों में आग की घटनाएं होने पर पांच मिनट में दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचेंगी। जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू होने वाला है।
हाली झील ः शहर का सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट हाली झील है। इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। झील का काम विदेशों की तर्ज पर किया जा रहा है। इस साल शहर के लोगों का यहां वोटिंग करने का सपना पूरा होगा।
गांव होंगे जगमग ःइस साल जिले के लगभग सभी गांव जगमग होंगे। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से सभी गांवों की फिरनियों को चौड़ा करने व उन पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इसी साल यह प्रोजेक्ट पूरा होगा।
सेक्टर 25, 29 की सड़कें ःइस साल औद्योगिक सेक्टरों की सूरत भी बदलेगी। सेक्टर 25 व सेक्टर 29 में सड़कों का जाल बिछाया जाना है। कई मुख्य सड़कें सिंगल हैं। ये डबल लेन होनी हैं। यहां सीवरेज डालने का काम पूरा हो चुका है। इस साल इन जगहों पर सड़कें बनेंगी।
आठ शहरी स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे ः  शहर में आठ शहरी स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे। इसके लिए भवन तलाशे जा रहे हैं। ये भवन मिलते ही नए स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे। शहर के लोगों को सीधा लाभ होगा। उन्हें जिला नागरिक अस्पताल नहीं आना पड़ेगा।
सभी पीएचसी में रेबीज के टीकें लगेंगे ः
इस साल स्वास्थ्य विभाग सभी स्वास्थ्य केंद्रों में रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहा है। फिलहाल सभी सामुदायिक केंद्रों पर रेबीज के टीके हैं लेकिन सभी पीएचसी पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

60 हजार पौधे लगाए जाएंगे ः शहर की हवा लगातार खराब हो रही है। इस साल पर्यावरण क्षेत्र में बेहतर काम होगा। जिले में 60 हजार पौधे रोपे जाएंगे।
सभी गांवों में बनेगी लाइब्रेरी ः पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सभी गांवों में लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की है। जिला पंचायती राज विभाग इसके लिए भवन तलाश रहा है। इस साल ग्रामीणों को यह सौगात मिलेगी। इससे युवा नौकरी के लिए लाइब्रेरी में अपनी तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed