फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Will remove encroachment from markets, will install yellow strip

Panipat News: बाजारों से अतिक्रमण हटाएंगे, लगाएंगे पीली पट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Will remove encroachment from markets, will install yellow strip
- पानीपत। लघु सचिवालय में मंगलवार को डीसी डॉ.वीरेंद्र दहिया ने जिला सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में बाजारों से अतिक्रमण हटाने, सड़क पर पीली पट्टी लगाने व सड़कों पर वाहन खड़े करने वाले चालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन



डीसी ने मातहतों को निर्देश दिए कि समालखा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए जा रहे काम में तीव्रता दिखाएं, क्योंकि वहां लोगों को बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समालखा में जीटी रोड पर भापरा कट के पास शराब के ठेके के आगे दुर्घटना संभावित एरिया बना हुआ है इसके बारे में कई बार शिकायत मिली है, इस पर कार्यवाही की जाए और भापरा कट के रैंप को ऊंचा उठाकर जीटी रोड के लेवल पर किया जाए। जी टी रोड सर्विस लेन को चौड़ा करने के बारे में भी रिपोर्ट लें। जिले में सभी ढाबों के आगे के कटों को बंद किया जाए, इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। कुछ ढाबों को लेकर शिकायत आ रही है कि कट बंद करने के बाद खोल देते हैं,उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव, एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, सहायक सचिव आरटीए शम्मी शर्मा, डीडीपीओ विक्रम मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed