फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Will leave no stone unturned in Lok Sabha assembly elections: Manohar

लोकसभा की विधानसभा चुनाव में निकाल देंगे कसर : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Will leave no stone unturned in Lok Sabha assembly elections: Manohar
पानीपत/समालखा। केंद्रीय आवासीय शहरी विकास एवं उर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में मिला जुला असर देखने को मिला। भाजपा को 10 में से पांंच सीट मिली हैं। दो-तीन सीट पर बहुत कम अंतर रहा है। वे लोकसभा चुनाव की कसर तीन महीने बाद प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में निकाल देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात शुक्रवार को दिल्ली से करनाल जाते समय पानीपत व समालखा में कही। वे केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पानीपत पहुंचे। उनका समालखा के साथ सिवाह व टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के पांच में से तीन सांसदों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। वे प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं। कांग्रेस के लोगों ने लोकसभा चुनाव में गलत प्रचार किया है। उन्होंने गलत ढंग से विषयों को पेश किया है। इसका असर समाज के एक वर्ग पर देखने को भी मिला है। कांग्रेस के लोगों ने कहा कि मोदी को सरकार बनाने में 272 सीट चाहिए तो वे 400 क्यों मांग रहे हैं। दूसरा लोगों के सामने संविधान बदलने की गलत बात पेश की गई। इन कारणों के चलते उनकी पार्टी कई सीटों पर पीछे रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरु तीन बार प्रधानमंत्री चुने गए थे, भाजपा ने इस बार उस रिकॉर्ड की बराबरी की है। वे इस रिकॉर्ड को अगली बार तोड़ देंगे और भाजपा चौथी बार अपना प्रधानमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा कि करनाल लोकसभा के साथ उनको संबंध हो गया है। लोकसभा के साथ पूरे प्रदेश से उनकी उम्मीद हैं। प्रदेश में भी भाजपा की सरकारी तीसरी बार बनानी है। समालखा में अच्छे वोटों से आगे रहे हैं। कुछ गांव व बूथ पर पीछे रहे हैं तो उनका विश्लेषण करेंगे। इस पसीने को सूखने नहीं देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहर लाल ने कहा कि उनको आवासीय व शहरी विकास और ऊर्जा विभाग मिले हैं। प्रदेश के इन विभागों से संबंधित सभी काम कराए जाएंगे। साथ ही दूसरे विभागों के काम भी कराए जाएंगे। मोदी सरकार ने पहली कलम से तीन करोड़ नए मकान दिए हैं। प्रदेश के पात्रों को मकान मिलेंगे। आचार संहिता में रुके कामों को आगे बढ़ाया जा रहा है। वे प्रदेश में विकास कार्यों की पूरी सिफारिश करेंगे। पूर्ण बहुमत से सरकार लेकर आएंगे। इस दौरान पूर्व सांसद संंजय भाटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, संजय छौक्कर, शशिकांत कौशिक, बिजेंद्र आट्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed