फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   wife of raj mistry allegation of murder on neighbour

एकतरफा प्रेम में पड़ोसी ने की थी राजमिस्त्री की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
wife of raj mistry allegation of murder on neighbour
शास्त्री कॉलोनी निवासी राजमिस्त्री मुकेश की हत्या का आरोप पत्नी ने अपने पड़ोसी पर लगाया है। मृतक राजमिस्त्री की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी उससे एकतरफा प्यार करता था। पति ने उसका विरोध भी किया था। इसी वजह से पड़ोसी ने साजिश के तहत शुक्रवार की रात नौ बजे मुकेश को जाटल रोड फ्लाईओवर के नीचे वाल्मीकि मंदिर के पास बुलाया और शराब पिलाई। फिर सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। चांदनीबाग थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है, सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने शास्त्री कॉलोनी निवासी मृतक मुकेश सैनी के परिजनों से रविवार को सामान्य अस्पताल में पंचनामा भरवाया और शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया। इस मामले में मृतक मुकेश की पत्नी से करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें पत्नी ने बताया कि बिहार के जिला बेतिया निवासी अफरोज (22) उनका पड़ोसी है, जो रास्ते में आते-जाते उससे छेड़खानी करता था, फब्तियां कसता था। उसने इसके शिकायत पति मुकेश सैनी से भी की थी, जिसके बाद पति ने अफरोज को धमका दिया था। इसे लेकर कई बार उससे कहासुनी भी हुई थी। पत्नी का कहना है कि इसी के चलते आरोपी अफरोज ने उसके पति की हत्या की है। शिकायत के आधार पर रविवार को आरोपी अफरोज को पुलिस ने संजय चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पड़ोसी अफरोज दोस्त मुकेश की पत्नी से प्रेम का कई बार इजहार कर चुका था, जिस पर पति के साथ हाथापाई भी हुई थी।
विज्ञापन

पांच भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था मुकेश-
सामान्य अस्पताल में रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान आए मृतक मुकेश के बड़े भाई राकेश ने बताया कि वह सात बहन भाई हैं, जिनमें पांच भाई और दो बहन हैं। उसके पिता हरि प्रकाश और एक भाई राजेश की मौत हो चुकी है। एक भाई अशोक नौ से दस साल से लापता है। मुकेश कई साल से पानीपत में रहता था। वह घर पर कम ही आता जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, ब्रेन हैमरेज से हुई मौत-
मृतक मुकेश का डॉ. वीरेंद्र ढाडा और डॉ. दिनेश गौतम के बोर्ड ने मिलकर पोस्टमार्टम किया। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार मुकेश के सिर पर वजनदार पत्थर से वार किया गया है। मुकेश की मौत ब्रेन हैमरेज के कारण हुई है। शरीर के बाकी हिस्सों पर भी चोट के निशान मिले हैं।

यह था मामला-
जाटल रोड फ्लाईओवर के नीचे वाल्मीकि मंदिर के पास शनिवार सुबह आठ बजे शास्त्री कॉलोनी निवासी मुकेश सैनी(35) का शव मिला था। शव के पास से खून से सने ईंट पत्थर और शराब की बोतलें मिलीं थीं, जिनको एफएसएल की टीम ने सबूत के तौर पर अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed