{"_id":"6838d5c3948449ec390b6754","slug":"wife-miscarries-due-to-husbands-beating-case-filed-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137784-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पति की पिटाई से पत्नी का गर्भपात, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पति की पिटाई से पत्नी का गर्भपात, केस दर्ज
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि उसका पति नशे का आदती है और क्रिकेट पर सट्टा लगाता है। पति ने उसके गहने बेचकर पैसे सट्टे में लगा दिए। जब इसका विरोध किया तो तो उसके साथ मारपीट की। जिससे उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज क लिया है।
मॉडल टाउन क्षेत्र के बिंझौल गांव की एक विवाहिता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह रोहतक के राम बख्श कॉलोनी के दीपक के साथ अक्टूबर 2024 में हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उसके साथ अभद्रता करने लगे। आरोपियों ने दहेज में सोने की अंगूठी, चेन और बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर मारपीट की और काफी गली गलौज करते हुए धमकी देने लगे। जब उसने परिजनों से इस बारे में बात की तो उसके पिता ने 50 हजार रुपये उसके पति को दिए।
महिला का आरोप है कि इसके बाद भी उसका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। उसका पति रात को शराब के नशे में मारपीट करता है। यही नहीं वह क्रिकेट पर सट्टा लगाता है। आरोपी ने उसके सारे गहने बेचकर पैसे सट्टे में लगा दिए।