फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Whoever has taken the name of my Radhe Rani has been embraced by the dark skinned person...

Panipat News: नाम मेरी राधे रानी का जिस जिस ने लिया है सांवरे ने उसको ही गले से लगाया है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Whoever has taken the name of my Radhe Rani has been embraced by the dark skinned person...
पानीपत। नाम मेरी राधे रानी का जिस जिस ने लिया है सांवरे ने उसको ही गले से लगाया है... समेत श्रीकृष्ण राधा के सुंदर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। मंगलवार को मौका रहा अंसल स्थित ज्ञानेश्वर श्री बांके बिहारी मंदिर में बांके बिहारी के 547वें प्रगटोत्सव का।
विज्ञापन

प्रकटोत्सव के लिए मंदिर को कई तरह के फूलों से सजाया गया। साथ ही कान्हा के भक्तों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। सेवक चमन लाल गुप्ता ने बताया कि बांके बिहारी वृंदावन धाम में बिहार पंचमी वाले दिन स्वामी हरिदास महाराज ने संगीत के द्वारा बिहारी को प्रकट किया था। इसी को लेकर 25 नवंबर दिन मंगलवार को बांके बिहारी का प्रकट उत्सव बिहार पंचमी उत्सव मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि शाम को तीन बजे बिहारी मंदिर से राम रथ में विराजमान कर कान्हा की शोभायात्रा निकाली गई। कृष्ण के भजनों पर झूमते हुए सभी भक्तजन सेक्टर 13-17 से होते हुए वापस मंदिर में पहुंचे। शोभायात्रा में भक्तों को 56 भोग का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed