{"_id":"620abd374d9abb6d53464fef","slug":"wherever-there-are-elections-bjp-will-form-the-government-vij-panipat-news-knl989822180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां भी चुनाव हैं वहां भाजपा सरकार बनाएगी : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां भी चुनाव हैं वहां भाजपा सरकार बनाएगी : विज
विज्ञापन
Wherever there are elections, BJP will form the government: Vij
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गृहमंत्री अनिल विज सोमवार को अपने पुराने मित्र व भाजपा नेता डॉ. मनोहर सुनेजा से मिलने इंसार बाजार में उनके अस्पताल में पहुंचे। मंत्री अनिल विज ने उनसे एक घंटा मुलाकात की और हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने विधायक प्रमोद विज से शहर की समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की। विधायक प्रमोद विज ने शहर की मुख्य समस्याओं पर चर्चा की। मंत्री अनिल विज ने उन्हें आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा।
गृहमंत्री अनिल विज ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनका पानीपत से विशेष लगाव है। उनका बचपन यहीं पर बीता है। वो पानीपत की हर गली से वाकिफ है। पांच प्रदेशों में हो रहे चुनावों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी चुनाव हैं वहां भाजपा सरकार बनाएगी। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। बिना बात के मुद्दे बनाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की राजनीतिक जमीन खिसक रही है। इस मौके पर उनके साथ भीम सिंह व मनोहर सुनेजा मौजूद रहे।
गुरनाम चढूनी का उनके लोग ही कर रहे हैं विरोध : विज
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि गुरनाम चढूनी राजनीतिक महत्वकांक्षा रखते हैं। राजनीति में आने के लिए उन्होंने किसान आंदोलन का सहारा लिया था। उनका हर जगह विरोध हो रहा है। उनके लोग ही उनका विरोध कर उनका साथ छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू अनप्लांड मिसाइल : विज
गृहमंत्री अनिल विज ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू अनप्लांड मिसाइड है जो कहीं भी जाकर गिर सकती है।