फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the girl got down from the van and started leaving, the driver pressed the accelerator.

Panipat News: वैन से उतरकर जाने लगी बच्ची तो ड्राइवर ने दबा दिया था एक्सीलेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
When the girl got down from the van and started leaving, the driver pressed the accelerator.
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट-2 में एक छह साल की बच्ची को कुचलने वाली उसी की स्कूल वैन का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि बच्ची जिस स्कूल वैन से उतरी थी उसी वैन के आगे जब से गुजरने लगी तो ड्राइवर ने लापरवाही से वैन को दौड़ा दिया। इस हादसे में वैन का पहिया बच्ची की गर्दन के ऊपर से उतर गया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। मामला बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। वहीं अभी तक आरोपी स्कूल की वैन ड्राइवर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के सहरसा जिले के बरसम गांव निवासी अभिनंदन यादव ने बताया कि वह फिलहाल सेक्टर 29 पार्ट-2 में किराए पर रहता है। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी बीच वाली छह साल की बेटी रुचित (6) फ्लौरा चौक के जेएमडी स्कूल में एलकेजी कक्षा में पढ़ती है। रचि दोपहर डेढ़ बजे स्कूल से वैन के जरिए घर आ रही थी। घर के बाहर वैन चालक ने उसे उतारा। इसके बाद रुचि वैन के सामने से आने लगी तभी वैन चालक ने वैन का एक्सीलेटर देकर वैन को दौड़ा दिया। वैन की टक्कर लगने से छात्रा रुचि नीेचे गिर गई और वैन का पिछला पहिया रुचि के गर्दन के ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन


आनन फानन में वे अपनी बेटी को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक रुचि ने दम तोड़ दिया। शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी ड्राइवर की पहचान हो चुकी है। वह अभी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed