फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the daughter ran to escape, she was shot three times in the head and stomach.

Panipat News: बचने के लिए बेटी भागी तो सिर व पेट में मारी थी तीन गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
When the daughter ran to escape, she was shot three times in the head and stomach.
विज्ञापन




समालखा। पट्टीकल्याणा गांव में बुधवार को हत्यारोपी पिता ने अपनी बेटी भावना को पहले दोनों हाथों व पेट में गोली मारी थी। वह गोली लगने के बाद जान बचाने के लिए भागी तो उसका पीछा कर मुख्य गेट के नजदीक उसको सिर में दो गोली और एक अन्य उसके पेट में मारी। रिवाल्वर की छह गोली मारने के बाद भावना को मृत समझकर पिता घर से निकलकर थाने में चला गया। परिजन उसको लेकर अस्पताल भी पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसको बचा नहीं पाए थे। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप कबूल कर लिया।
समालखा थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया और रिवाल्वर बरामद कर मौका मुआयना किया। पुलिस ने यहां क्राइम सीन भी दोहराया। पुलिस ने मौके से चार खोल भी बरामद हुए हैं। समालखा थाना पुलिस ने हत्यारोपी पिता अनिल छौक्कर को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। उसने पुलिस के सामने अपना आरोप कबूल किया।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह अपनी बेटी भावना को 10वीं कक्षा के बाद आगे पढ़ाना चाहता था, लेकिन वह पढ़ने को तैयार नहीं थी। वह घर पर भी किसी का कहा नहीं मानती थी। इसी बात को लेकर बुधवार को सुबह करीब 11.30 बजे उनका विवाद हो गया। उसने गुस्से में आकर घर में रसोई के पास भावना के दोनों हाथों और पेट में गोली मार दी। वह यहां से भागने लगी तो उसको मुख्य गेट के नजदीक सिर व पेट में तीन गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
एक बार बेसुध हो गया था आरोपी पिता
जानकारों के अनुसार आरोपी पिता अनिल अपनी बेटी को गोली मारने के बाद एक बार वहीं पर बेसुध होकर गिर गया। वह कुछ देर बाद संभलकर घर से भाग निकला। इसी बीच परिवार के सदस्य व पास पड़ोस के लोग घर पर पहुंचे। वे भावना को लेकर शहर के एक अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसको बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन छह गोली लगने से भावना ने दम तोड़ दिया था। पुलिस आरोपी को रिमांड के बाद मौके पर लेकर पहुंची और क्राइम सीन दोहराया।


वर्जन :
पुलिस ने आरोपी पिता अनिल को दो दिन के रिमांड पर लिया है। उसको मौके पर ले जाकर क्राइम सीन तैयार किया। वहां से गोली के चार खोल बरामद किए हैं। लड़की की मौत का बड़ा कारण सिर व पेट में गोली लगना रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
फूलकुमार, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed