{"_id":"656262d4bd2418cced04cd2b","slug":"when-a-video-was-made-of-a-driver-draining-oil-from-his-car-he-was-attacked-panipat-news-c-244-1-pnp1004-9736-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गाड़ी से तेल निकाल रहे चालक की वीडियो बनाई तो किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गाड़ी से तेल निकाल रहे चालक की वीडियो बनाई तो किया हमला
विज्ञापन
इसराना। शाहपुर के पास एक ढाबे पर गाड़ी से तेल निकालते चालक की वीडियो बनाने पर, चालक और ढाबा संचालक ने गाड़ी मालिक समेत दो पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में कर्मबीर वासी शामडी बुरान ने बताया कि करीब तीन दिन पहले उसका भतीजा प्रवीन और एक रिश्तेदार आशु वासी बजाना कलां पानीपत से गोहाना आ रहे थे। शाहपुर बस स्टैंड के पास एक ढाबा के सामने उसके जानकार ट्रांसपोर्टर की गाडी से गाड़ी चालक तेल निकाल रहा था। भतीजे प्रवीन ने देख कर गाड़ी मालिक कमल को फोन करके बता दिया। कमल ने प्रवीन को उसकी वीडियो बनाने को कहा। उन्होंने गाड़ी रोक ली और प्रवीन ने उसकी तेल निकालते हुए की वीडियो बना ली। इस पर ढाबा संचालक अजय और चालक छबील सिंह वासी नूरण खेडा ने उन्हें वीडियो हटाने को कहा। प्रवीन ने बताया कि उसने वीडियो भेज दी है। कुछ समय बाद गाड़ी मालिक कमल भी वहां पहुंच गया और चालक को थाने चलने को कहा। कुछ ही देर में ढाबा संचालक अजय और छबील चालक ने 6-7 लोग बुलाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में कर्मबीर, प्रवीण और आशु को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों को उपचार के लिए इसराना के पास एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने ढाबा संचालक अजय, गाड़ी चालक छबील व अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है।