{"_id":"69e6951092915388de0c16f7","slug":"wheat-trolley-coming-from-up-stopped-at-sanauli-border-panipat-news-c-244-1-pnp1012-155836-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यूपी की ओर से आ रही गेहूं की ट्राली सनौली बॉर्डर पर रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यूपी की ओर से आ रही गेहूं की ट्राली सनौली बॉर्डर पर रोकी
Tue, 21 Apr 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
सनौली। हरियाणा की मंडी में उत्तर प्रदेश के किसानों के गेहूं बेचने पर रोक तीसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को भी गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों का सनौली बॉर्डर पर रोक लिया गया। हालांकि, जिन किसानों के खेत जमीन यमुना पार यूपी की तरफ है उन्हें गेहूं लाने की अनुमति है। उधर किसानों ने नाके पर राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाने की मांग की है।
नाके पर तैनात एसआई सतबीर ने बताया कि यूपी के गेहूं लाने पर रोक हैं। हरियाणा के किसानों को आधार कार्ड, जमीन रिकार्ड संबंधी कागजात दिखाने पर एंट्री दी जा रही है। मार्किट कमेटी सचिव नरेश मान व थाना पुलिस का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सनौली थाना पुलिस ने यमुना पुल बॉर्डर पर नाका लगाया गया है और यूपी का गेहूं हरियाणा में लाने पर रोक लगाई गई हैं। हरियाणा बॉर्डर पर यूपी की ओर से आने वाले गेहूं के ट्रैक्टर ट्रालियों को वापस यूपी की ओर भेजा जा रहा है।