फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Welcome the new year by remembering God

Panipat News: ईश्वर का स्मरण कर नए साल का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Welcome the new year by remembering God
पानीपत। इस बार लोगों ने नए साल का स्वागत ईश्वर का स्मरण कर किया। नए साल के स्वागत के लिए कई स्थानों पर 31 दिसंबर की रात को ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और नए साल के दिन भी एक जनवरी को धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन

31 दिसंबर को श्री श्याम बाबा के महोत्सव का आयोजन किया गया और वहीं रात के समय श्री गुरु रामदास सिंह गुरुद्वारा मॉडल टाउन में विशेष समागम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

साल 2024 के समापन और नए साल के उपलक्ष्य में श्री संकीर्तन सखा मंडल द्वारा श्री राधा नाम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव शाम छह बजे शुरू हुआ और देर रात तक राधा रानी का नाम लेकर लोगों ने नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज और पूर्व पार्षद लोकेश नांगरू रहे। महोत्सव की अध्यक्षता उज्जैन से श्री महाकाल मंदिर से शिव हरि दास महाराज, मुरथल से स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज और पानीपत से कांता देवी महाराज द्वारा की गई।
शाम को श्री राम मंदिर वार्ड नंबर सात में भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया। श्री सनातन धर्म राम मंदिर द्वारा इसका आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी हरजीत चुघ और मन्नु चुघ रहे। मुख्य गायक दिल्ली से नितिन कथूरिया और निकुंज देव रहे। इन्होंने भजनों के माध्यम से नए साल का स्वागत किया।
श्री गुरु रामदास सिंह गुरुद्वारा मॉडल टाउन में विशेष समागम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा प्रधान हरचरण सिंह धम्मू की देखरेख में कीर्तन समागम किया गया। समागम में रागी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन और गुरबाणी की गई।
गुरबाणी और शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। धार्मिक कार्यक्रमों में महिलाओं और बुजुर्गों के साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और नए साल का स्वागत प्रभु का नाम लेकर किया।

डीसी ने दी नए साल की शुभकामनाएं ः उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिलेवासियों को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नया साल सब लोगों के लिए उमंग और आशा से भरा होने के साथ-साथ न्यायपूर्ण और सौहार्दपूर्ण हो। सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को पात्र लोगों तक पंहुचाने में प्रशासन सजग है। इसलिए ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed