फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Website will be helpful for Kanwaris going to Haridwar

कांवड़मेला 2023: हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों के लिए मददगार बनेगी वेबसाइट, डॉटइन पर ले सकते हैं पार्किंग

Wed, 05 Jul 2023 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2023 09:09 AM IST
सार

कांविड़यों को सुविधा देने के लिए वेबसाइट शुरू की गई है। वेबसाइट पर कांवड़ियों के लिए पार्किंग, यातायात व्यवस्था, खोया-पाया और गैलरी जैसे लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। पार्किंग लिंक पर जाने से कांवड़ियों को पानीपत की ओर से जाने वाले वाहनों को कहां खड़ा किया जा सकता है, इसके बारे में जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
Website will be helpful for Kanwaris going to Haridwar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह शुरू होने के साथ ही कांवड़िये हरिद्वार की ओर रवाना होने लगे हैं। इसको लेकर हरियाणा और उत्तराखंड पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत उत्तराखंड सरकार ने इस बार कांवड़ियों के लिए कांवड़मेला2023डॉटइन नाम से एक वेबसाइट शुरू की है, जिसके माध्यम से कांवड़ियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इस वेबसाइट पर जाने के लिए स्कैन कोड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन


डायवर्जन प्लान सहित अन्य जानकारी
वेबसाइट पर कांवड़ियों के लिए पार्किंग, यातायात व्यवस्था, खोया-पाया और गैलरी जैसे लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। पार्किंग लिंक पर जाने से कांवड़ियों को पानीपत की ओर से जाने वाले वाहनों को कहां खड़ा किया जा सकता है, इसके बारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा देहरादून, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर की तरफ से आ रहे वाहन कहां खड़े होंगे। इसके बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन


मिलेगी पार्किंग की सुविधा
पार्किंग में छोटे और बड़े वाहनों को अलग-अलग खड़े करने की व्यवस्था बनाई गई है, जिसकी जानकारी भी पार्किंग लिंक पर उपलब्ध है। यातायात व्यवस्था लिंक पर डायवर्जन प्लान संबंधी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। कांवड़िये पहले ही पता लगा सकते हैं कि कौन सी पार्किंग में जाने के लिए उन्हें किस डायवर्जन के रास्ते से जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोया-पाया लिंक पर अधिकारी का भी होगा नंबर
वेबसाइट पर खोया-पाया लिंक उन कांवड़ियों को राहत देगा जो अपने साथियों से बिछुड़ जाते हैं। यहां खोये हुए व्यक्ति का नाम, उम्र, उसके गुम होने और सुपुर्दगी की तिथि व समय के साथ-साथ उसका फोटो भी उपलब्ध होगा। वहीं गुम हुआ व्यक्ति किस अधिकारी के पास है, उसके नाम की जानकारी भी लिंक पर मिलेगी।

गैलरी में मिलेगी अपडेट तस्वीरें, चेतावनी के लिए वीडियो भी देखें
वेबसाइट पर कांवड़ियों को ड्रोन द्वारा खींची गई सुंदर तस्वीरें देखने के लिए गैलरी लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां उत्तराखंड प्रशासन द्वारा नई अपडेट फाेटो को अपलोड किया गया है। वहीं लोगों को शर्त लगाकर नदी पार ना करने, तैराकी ना जानते हुए गहरे पानी में ना उतरने की नसीहत देने के लिए वीडियो भी देखने को मिलेगी।


अधिकारी के अनुसार
कांविड़यों को सुविधा देने के लिए वेबसाइट शुरू की गई है। कांवड़ियों के साथ ही आमजन भी इसका लाभ ले सकते हैं। इस पर तमाम जानकारी उपलब्ध हैं। इसको सरकार ने कांवड़ियों की मदद के लिए विशेष तौर पर तैयार किया है। -अजय सिंह, एसएसपी , हरिद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed