फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Weather continues to change, temperature expected to rise this week

Panipat News: मौसम में बदलाव जारी, इस सप्ताह तापमान बढ़ने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Weather continues to change, temperature expected to rise this week
पानीपत। इस बार मौसम लगातार परिवर्तनशील रहा है। सोमवार को अचानक तापमान दो-चार डिग्री बढ़ा। जिससे दिन और रात के समय ज्यादा गर्मी महसूस की गई। मंगलवार को हवा चलने से तापमान एक डिग्री कम हुआ। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

अप्रैल का महीना शुरू होते ही तापमान लगातार बढ़ने लगा था। पिछले सप्ताह दो दिन बारिश होने से तापमान में कुछ कमी आई थी लेकिन पिछले दो दिन से फिर से तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़ा। मंगलवार को दिनभर तेज हवा चलने से दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिनभर तेज धूप के कारण युवतियों को दुपट्टों का सहारा लेकर घरों से बाहर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। गेहूं की फसल के उठान का समय चल रहा है। यदि इस समय बारिश होती है तो गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। पिछले सप्ताह बारिश होने से किसानों की चिंता अधिक बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि इस सप्ताह तापमान लगातार बढ़ेगा। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मौसम विशेषज्ञ ने इस साल पिछले साल की अपेक्षा अधिक गर्मी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

मंगलवार 36/22
बुधवार 38/22
वीरवार 39/22
शुक्रवार 40/24
शनिवार 38/24
रविवार 38/21
सोमवार 38/21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed